Bharat Bhagya Vidhata Movie Review: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। 12 जून 2026 को जैसे ही ये रिलीज हुई वैसे ही ऑडियंस की तरफ से रिव्यू आने लगे। कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स ट्रोलिंग कर रहे हैं।’भारत भाग्य विधाता’ 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की सच्ची कहानी को दिखाती है। जब हमला हुआ था तो मुंबई के कामा अस्पताल ने लोगों को सुरक्षा दी थी। इसमें पाकिस्तान के आतंकवादी कसाब की कहानी को भी दिखाया गया है। इस बॉलीवुड मूवी में कंगना ने एक बहादुर नर्स को किरदार निभाया है। मूवी को मनोज तापड़िया ने बनाया है। इसका बजट 40 करोड़ के आस-पास है। अगर आप ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के द्वारा दिए जा रहे रिव्यू के बारे में जानें।
Bharat Bhagya Vidhata Movie Review देते हुए यूजर ने लिखा अमेजिंग फिल्म
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का रिव्यू देते हुए VAIBHAV SALONIA नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, ये अमेजिंग फिल्म है। इसीलिए में 5 में से 4 स्टार दे रहा हूं। ये मूवी आतंकी हमले से लोगों को बचाते अनसीन हीरोज की कहानी है।
My review of #bharatbhhagyaviddhaata !!!! Amazing movie !!! #kanganaranaut pic.twitter.com/cHGm3kDyTb
— VAIBHAV SALONIA (@BhaktWine) June 12, 2026
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी रोंगटे खड़े कर रही
Rahul Chauhan नाम के यूजर ने कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भारत भाग्य विधाता’ का रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, ‘जब आतंकवादी अस्पताल में घुसते हैं, सीढ़ियाँ चढ़ते हैं और लोगों को मारकर खत्म करने के लिए उन्हें ढूंढते हैं, तो वे दृश्य सचमुच रोंगटे खड़े कर देने वाले होते हैं। वे आपको घबराहट से भर देते हैं और हो सकता है कि आप बेचैनी में अपने नाखून चबाने लगें, यह सोचते हुए कि आगे क्या भयानक घटना होने वाली है। कसाब का किरदार निभाने वाले एक्टर ने उसे हूबहू दिखाने का शानदार काम किया है, और आतंकवादियों के बीच की बातचीत इस अनुभव को और भी डरावना बना देती है।’
The scenes involving the terrorists, as they make their way into the hospital, climb the stairs and try to locate people to kill, are genuinely nerve-racking. They make your skin crawl with anxiety and might even have you biting your nails, wondering what horror will unfold next.… https://t.co/ThYy6qKBVS
— Rahul Chauhan (@RahulCh9290) June 12, 2026
‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म को देख दर्शक ने की कंगना रनौत की जमकर तारीफ
Ashish Tiwari नाम के यूजर ने एक्स पर कंगना रनौत की फिल्म को देखते हुए लिखा, ‘कंगना रनौत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इंडियन सिनेमा की सबसे निडर परफॉर्मर्स में से एक क्यों हैं। भारत भाग्य विधाता में, उन्होंने कैरेक्टर को सेंटर स्टेज पर आने दिया और अपनी सबसे सधी हुई लेकिन असरदार परफॉर्मेंस में से एक दी। यह उस अनजान इंसान को दिल से श्रद्धांजलि है कि हिम्मत अक्सर सबसे आम यूनिफॉर्म पहनती है।’
Kangana Ranaut once again proves why she remains one of the most fearless performers in Indian cinema. In Bharat Bhhagya Viddhaata, she lets the character take centre stage and delivers one of her most restrained yet impactful performances. A heartfelt tribute to the unsung… pic.twitter.com/3IDWyoKJVT
— Ashish Tiwari (@ashishtiwaritv) June 12, 2026
‘कभी-कभी सबसे बहादुर लोग हथियार उठाने वाले नहीं होते, बल्कि ज़िम्मेदारी उठाने वाले होते हैं’
Filmfare के रिव्यू देखने के बाद लिखा, ‘भारत भाग्य विधाता कामा हॉस्पिटल के गुमनाम हीरोज़ के लिए एक दिल को छू लेने वाली, दिल को छू लेने वाली और बहुत सम्मान वाली श्रद्धांजलि है। यह हमें याद दिलाता है कि कभी-कभी सबसे बहादुर लोग हथियार उठाने वाले नहीं होते, बल्कि ज़िम्मेदारी उठाने वाले होते हैं।’
