---Advertisement---

Bharat Bhagya Vidhata Movie Review: कंगना रनौत की फिल्म को किसी ने बोला डिजास्टर तो , किसी ने कहा अमेजिंग, जानें फर्स्ट रिव्यू

Bharat Bhagya Vidhata Movie Review: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Bharat Bhagya Vidhata Movie Review:
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Bhagya Vidhata Movie Review:  कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। 12 जून 2026 को जैसे ही ये रिलीज हुई वैसे ही ऑडियंस की तरफ से रिव्यू आने लगे। कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स ट्रोलिंग कर रहे हैं।’भारत भाग्य विधाता’ 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की सच्ची कहानी को दिखाती है। जब हमला हुआ था तो मुंबई के कामा अस्पताल ने लोगों को सुरक्षा दी थी। इसमें पाकिस्तान के आतंकवादी कसाब की कहानी को भी दिखाया गया है। इस  बॉलीवुड मूवी में कंगना ने एक बहादुर नर्स को किरदार निभाया है। मूवी को मनोज तापड़िया ने बनाया है। इसका बजट 40 करोड़ के आस-पास है। अगर आप ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के द्वारा दिए जा रहे रिव्यू के बारे में जानें।

Bharat Bhagya Vidhata Movie Review देते हुए यूजर ने लिखा अमेजिंग फिल्म

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’  का रिव्यू देते हुए VAIBHAV SALONIA नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, ये अमेजिंग फिल्म है। इसीलिए में 5 में से 4 स्टार दे रहा हूं। ये मूवी आतंकी हमले से लोगों को बचाते अनसीन हीरोज की कहानी है।

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’  की कहानी रोंगटे खड़े कर रही

Rahul Chauhan नाम के यूजर ने कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भारत भाग्य विधाता’ का रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, ‘जब आतंकवादी अस्पताल में घुसते हैं, सीढ़ियाँ चढ़ते हैं और लोगों को मारकर खत्म करने के लिए उन्हें ढूंढते हैं, तो वे दृश्य सचमुच रोंगटे खड़े कर देने वाले होते हैं। वे आपको घबराहट से भर देते हैं और हो सकता है कि आप बेचैनी में अपने नाखून चबाने लगें, यह सोचते हुए कि आगे क्या भयानक घटना होने वाली है। कसाब का किरदार निभाने वाले एक्टर ने उसे हूबहू दिखाने का शानदार काम किया है, और आतंकवादियों के बीच की बातचीत इस अनुभव को और भी डरावना बना देती है।’

 

‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म को  देख दर्शक ने की कंगना रनौत की जमकर तारीफ

Ashish Tiwari नाम के यूजर ने एक्स पर कंगना रनौत की फिल्म को देखते हुए लिखा, ‘कंगना रनौत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इंडियन सिनेमा की सबसे निडर परफॉर्मर्स में से एक क्यों हैं। भारत भाग्य विधाता में, उन्होंने कैरेक्टर को सेंटर स्टेज पर आने दिया और अपनी सबसे सधी हुई लेकिन असरदार परफॉर्मेंस में से एक दी। यह उस अनजान इंसान को दिल से श्रद्धांजलि है कि हिम्मत अक्सर सबसे आम यूनिफॉर्म पहनती है।’

‘कभी-कभी सबसे बहादुर लोग हथियार उठाने वाले नहीं होते, बल्कि ज़िम्मेदारी उठाने वाले होते हैं’

Filmfare के रिव्यू देखने के बाद लिखा, ‘भारत भाग्य विधाता कामा हॉस्पिटल के गुमनाम हीरोज़ के लिए एक दिल को छू लेने वाली, दिल को छू लेने वाली और बहुत सम्मान वाली श्रद्धांजलि है। यह हमें याद दिलाता है कि कभी-कभी सबसे बहादुर लोग हथियार उठाने वाले नहीं होते, बल्कि ज़िम्मेदारी उठाने वाले होते हैं।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026