Bheed: कोरोना काल पर बनी बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म आज रिलीज होने के बाद लगातार ट्रेंड में है। फिल्म को लेकर विवाद भी हुई थी लेकिन लोगों की तरफ से अब इसे शानदार रेस्पोंस मिल रहा है। फिल्म लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही है। अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘भीड़’ कोविड-19 महामारी के दौरान हुई समस्याओं के बारे में है और इसमें कई मशहूर स्टार्स ने इस फिल्म को खास बनाई है। फिल्म का ट्रेलर काफी पॉपुलर हुआ था और लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे वहीं रिलीज के बाद फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
फिल्म को देखकर लोगों की प्रतिक्रया
इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। फिल्म को देख एक यूजर ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान देश ने बहुत कुछ झेला। बहुत कुछ देखा, एक फिल्मकार के नजरिए से उस दौर में पलायन कर रहे लाखों मजदूरों की तकलीफों को अनुभव सिन्हा ने बेहद असरदार तरीके से फिल्माया है। राजकुमार राव और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भीड़ को एक दस्तावेज बना दिया है, देखिए जरूर।
लॉकडाउन के दौरान देश ने बहुत कुछ झेला। बहुत कुछ देखा, एक फिल्मकार के नजरिए से उस दौर में पलायन कर रहे लाखों मजदूरों की तकलीफों को @anubhavsinha ने बेहद असरदार तरीके से फिल्माया है। #RajkummarRao और #ashutoshrana जैसे कलाकारों ने #Bheed को एक दस्तावेज बना दिया है, देखिए जरूर..👍🥰 pic.twitter.com/ARD6kSKHq6
— MANISH KAUSHAL (@Immkaushal) March 24, 2023
अनुभव सिन्हा का भीड़ भारत द्वारा सामना किए गए अभूतपूर्व लॉकडाउन के दौरान सामने आई सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक का एक शक्तिशाली और आंत को झकझोर देने वाला प्रतिनिधित्व है। वह शानदार ढंग से जाति कोण को सामने लाते है। राजकुमार राव का चरित्र जो अपने शानदार प्रदर्शन के साथ फिर से उद्धार करता है।”
@AnubhavSinha's #Bheed is a powerful n gut wrenching representation of one of the biggest human tragedies unfolded during the unprecedented lockdown India faced. He brilliantly brings caste angle thru @RajkummarRao's character who delivers again with his superlative performance.
— Ravi Jain (@ravijain0701) March 24, 2023
https://twitter.com/vineet36182034/status/1639094142138736643?s=20
ये भी पढ़ें: 1 महीने डिस्कस करने के बाद तैयार हुआ Swara Bhasker के वलीमे का लहंगा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी कोरोना के बाद अपने घरों को छोड़कर पलायन कर रहे लोगों की अलग-अलग कहानियों को एक साथ लाया है। फिल्म में लोगों की मजबूरी और गरीबी को बखूबी दिखाई गयी है। फिल्म महामारी के दौरान की घटना को बखूबी दिखाती है जिसमें लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया है। फिल्म में राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग ने लोगों का ध्यान खींचा है और वह अपने पावरपैक परफॉरमेंस से खूब इम्प्रेस कर रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, कृतिका कामरा नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़
