---Advertisement---

Bhojpuri dance video: सावन में खेसारी से बोलबम ले जाने की जिद करती नजर आई जोया, बोलीं- ‘लेके चली अपाची से’

Bhojpuri dance video: सावन की शुरुआत होने के साथ भोजपुरी गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में हर भोजपुरी स्टार के गाने रिलीज होते हैं लेकिन लोगों को इंतजार होता है भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का। खेसारी भी लोगों को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2023 1:39 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: सावन की शुरुआत होने के साथ भोजपुरी गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में हर भोजपुरी स्टार के गाने रिलीज होते हैं लेकिन लोगों को इंतजार होता है भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का। खेसारी भी लोगों को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और मौका चाहे कोई भी हो वह गाने को रिलीज करने में हमेशा आगे रहते हैं। खेसारी की एक खासियत है कि वह किसी भी मौके को खास बनाना खूब जानते हैं और ऐसे में सावन में उनका धूम खूब देखने को मिलता है। बिहार में खासकर कावड़िया जब देवघर बोल बम की यात्रा करने निकलते हैं तो खेसारी की धुन खूब एंजॉय करते हैं। वहीं खेसारी अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए एक बार फिर आ चुके हैं नए गाने के साथ। आइए देखते हैं क्या खास है इस गाने में

खेसारी से बोलबम चलने की मांग कर रही जोया

खेसारी के बोलबम गाने की बात करें तो इसका नाम ‘लेकर चली अपाचे से’ है। इस गाने में खेसारी के ऑपोजिट जोया खान नजर आ रही है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है वहीं जोया खेसारी से अपाची से बोलबम चलने की मांग करती है। इस दौरान वह खेसारी को मनाती हुई नजर आती हैं और उनके जिद करने का अंदाज और एक्सप्रेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है।खेसारी लाल यादव गाना का यह गाना सावन को और भी खास बनाने के लिए काफी है।

यहां देखें Video:-

खेसारी की आवाज का चला जादू

खेसारी लाल यादव के इस गाने की बात करें तो इसे 4 जुलाई 2023 को वेब म्यूजिक धमाका यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है जिसे अब तक 7500 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने आवाज दी है और यही वजह है कि यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं तो लिरिक्स यादव मुकेश का है। फिलहाल खेसारी लाल यादव ट्रेंड में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026