---Advertisement---

Bhojpuri dance video: इस हसीना संग खेसारी ने बरपाया कहर, जबरदस्त रोमांस देख एक्साइटेड हुए लोग

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई नाम ऐसे हैं जो फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं और इंडस्ट्री में उनका एक नाम है। लोगों के बीच इन सेलेब्स का खुमार खूब देखने को मिलता है और ऐसे में खेसारी एक चर्चित नाम हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक गाना काफी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2023 6:00 अपराह्न

BHOJPURI DANCE VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई नाम ऐसे हैं जो फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं और इंडस्ट्री में उनका एक नाम है। लोगों के बीच इन सेलेब्स का खुमार खूब देखने को मिलता है और ऐसे में खेसारी एक चर्चित नाम हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक गाना काफी वायरल हो रहा है जिसमें खेसारी अपने ताबड़तोड़ डांस से लोगों का दिल धड़का रहे हैं। इस वीडियो में खेसारी और यामिनी सिंह की जोड़ी आग लगा रही है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों के बीच का रोमांस देख लोगों की आंखें फटी रह गयी है।

ताबड़तोड़ रोमांस करते नजर आए खेसारी

खेसारी लाल यादव के इस वीडियो की बात करें तो इसमें उनके ओपोजिट यामिनी सिंह तहलका मचा रही हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री और रोमांस देखने लायक है। फैंस इस जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं और उनके बीच एक अलग स्पार्क साफ़ दिख रहा है। यह गाना वैसे तो होली स्पेशल है लेकिन इसका खुमार लोगों के बीच हर तरफ देखने को मिल रहा है। खेसारी अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं और एक्ट्रेस के साथ उनकी केमेस्ट्री लोगों को चौंकाने के लिए काफी है।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

वीडियो पर फैंस लुटा रहे हैं खूब प्यार

इस वीडियो को Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल से जारी किया गया और इस पर 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को जारी करते हुए चैनल ने लिखा, “ज़रा ध्यान दीं सारा तमाम..पेश है Khesari भईया का होली स्पेशल “गरम गोदाम”..अब बजेगा यही सुबह-शाम!” इस गाने को खेसारी ने नेहा राज संग आवाज दी है। खेसारी अपने गानों से लोगों को हर बार खूब इम्प्रेस करते हैं और उनका हर अंदाज लोगों को काफी पसंद है। किसी भी एक्ट्रेस संग उनकी जोड़ी लोगों के बीच छा जाती है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026