---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भीषण गर्मी में ‘दसहरी आमवा’ गाने पर थिरकते दिखे पवन सिंह और क्वीन शालिनी, रोमांस से हुआ हंगामा

Bhojpuri dance video: यह बात सच है कि पिछले कुछ समय में भोजपुरी इंडस्ट्री एक अलग मुकाम पर है और इसे यहां तक पहुंचाने में पवन सिंह जैसे स्टार का बहुत बड़ा योगदान है। लोगों को इंप्रेस करने के लिए पवन सिंह भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और वह आए दिन अपने नए गाने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2023 1:30 अपराह्न

Bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: यह बात सच है कि पिछले कुछ समय में भोजपुरी इंडस्ट्री एक अलग मुकाम पर है और इसे यहां तक पहुंचाने में पवन सिंह जैसे स्टार का बहुत बड़ा योगदान है। लोगों को इंप्रेस करने के लिए पवन सिंह भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और वह आए दिन अपने नए गाने रिलीज करते हैं। पवन को देख फैंस की भीड़ बेकाबू हो जाती है और यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। पावरस्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह क्वीन शालिनी के साथ नजर आ रहे हैं। जी हां हाल ही में रिलीज हुए ‘दसहरी आमवा’ गाना काफी चर्चा में है।

क्वीन शालिनी की खूबसूरती पर फिदा हुए लोग

इस गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें जहां क्वीन शालिनी अपनी खूबसूरती से फैंस को खूब इंप्रेस कर रही है। वहीं पवन सिंह का दबंग स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं सोने पर सुहागा कर रहा है शालिनी और पवन सिंह की जोड़ी।दोनों के बीच नोकझोंक और रोमांस ने सोशल मीडिया का माहौल गरमा दिया है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri dance video: इस हसीना संग रोमांटिक हुए खेसारी को देख लोगों के बीच मची खलबली, व्यूज ने उड़ाया गर्दा

सिजलिंग जोड़ी ने किया लोगों को बेहाल

पवन और शालिनी के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री और उनकी शानदार जोड़ी लोगों को खूब लुभा रही है। पवन के साथ जिस तरह शालिनी ठुमके लगा रही हैं और अपनी अदाएं बिखेर रही है वह लोगों को इंप्रेस करने के लिए काफी है। पवन सिंह और क्वीन शालिनी एक-दूसरे के साथ ताबड़तोड़ ठुमके लगाते नजर आए। जहां क्वीन शालिनी अपनी अदाओं से पवन सिंह को बेकाबू बना रही है।

ताबड़तोड़ मिल रहे हैं व्यूज

इस गाने ‘दसहरी आमवा’ की बात करें तो इसमें पवन सिंह और क्वीन शालिनी ताबड़तोड़ रोमांस से सोशल मीडिया का पारा गर्म कर रहे हैं।वहीं पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज इसे सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। इस गाने के लिरिक्स विजय चौहान के हैं वहीं म्यूजिक आर्या शर्मा का है। गाने को 13 जून 2023 को टी सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इसे अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026