---Advertisement---

Bhojpuri Song: ‘मरद अभी बच्चा बा 2’ के नाम पर क्या Khesari Lal Yadav ने फैंस का बनाया उल्लू? गाना देख यूजर क्यों बोले ‘पार्ट 1 से इस गाने का दूर- दूर..’

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का 'मरद अभी बच्चा बा 2' भोजपुरी सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को लोग पार्ट 1 की तरह मान रहे थे। लेकिन वीडियो देखने के बाद वो निराश हो गए और ट्रोल करने लगे।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 30, 2025 12:40 अपराह्न

marad abhi bacha ba
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा का जाने-माने सिंगर और एक्टर Khesari Lal Yadav अपने ही फैंस के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, उनका ‘मरद अभी बच्चा बा 2’ भोजपुरी सॉन्ग आज रिलीज कर दिया गया है।ये गाना 2018 में आए Marad Abhi Baccha Ba का सेकंड पार्ट है। फैंस को उम्मीद थी कि, पहले ही तरह ही ये गाना खास होगा लेकिन जब इस गाने की वीडियो उन्होंने देखी तो बोलने लगे पहले पार्ट से इस गाने का कुछ भी लेना-देना नहीं है। इस नए भोजपुरी सॉन्ग का उन्हें टाइटल बदल देना चाहिए।

Khesari Lal Yadav और Priya Raghuvanshi का ‘मरद अभी बच्चा बा 2’ Bhojpuri Song हुआ रिलीज

‘मरद अभी बच्चा बा 2’ भोजपुरी सॉन्ग को Metron Music पर 30 अगस्त को रिलीज किया गया है। इस गाने पर खबर लिखे जाने तक 2 लाख 19 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस नए भोजपुरी सॉन्ग में एक्टर के साथ Priya Raghuvanshi हैं।

Watch Video

Video Credit:Metron Music प

वो खेसारी लाल यादव को प्यार करना चाहती हैं , लेकिन वो अपना अंगूठा चूस रहे हैं। जिसकी वजह से वो रोमांस नहीं कर पा रही हैं। ये गाना रोमांटिक है। लेकिन फैंस को पार्ट 1 वाली वाइब्स इससे नहीं आ रही है। इस भोजपुरी सॉन्ग में ट्रेंगिंड स्टार का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वो बहुत ही मासूम पति बने हुए हैं। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक फैंस को काफी अच्छा लग रहा है।

‘मरद अभी बच्चा बा 2’ भोजपुरी सॉन्ग को देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

‘मरद अभी बच्चा बा 2’ पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। लेकिन फैंस इससे पार्ट 1 की तरह की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन उन्हें इसके लिरिक्स बिल्कुल ही अलग मिले हैं। Marad Abhi Bachha Ba 2 Bhojpuri Song को 46000 लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ सवाल भी उठाए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘पार्ट 1 से इस गाना का दूर- दूर तक रिश्ता नही है मार्केटिंग के लिए Part 2 कर दिया है ।’ दूसरा लिखता है, ‘मरद अभी बच्चा बा 2 के नाम पे मार्केटिंग करना चाहते हैं ।’ तीसरा लिखता है, ‘छी यार.. राइटर पवन पांडे ने पूरे खेसारी फैन को नाराज किया है मरद अभी बच्चा बा part 1 से इसका कोई लेना देना नहीं है।’ इस गाने को देख यूजर Khesari Lal Yadav को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Video Credit: IVY Bhojpuri Movies

आपको बता दें, ‘मरद अभी बच्चा बा’ का पहला पार्ट 2018 में आया था। इसमें खेसारी लाल यादव के साथ आम्रापली दुबे थीं। इस गाने पर 287 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026