---Advertisement---

Bhojpuri Song:’जियो बिहार के लाला’! Pahalgam Attack का दर्द बयां करता भोजपुरी सॉन्ग वायरल, सुन यूजर्स के रोंगटे हुए खड़े

Bhojpuri Song: Pahalgam Attack का दर्द बयां भोजपुरी सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। इसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसे सुनने के बाद यूजर्स काफी भावुक हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2025 1:16 अपराह्न

Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Song: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जिस तरह से धर्म पूछकर आतंकवादियों ने हिन्दुओं को मारा उसने देश ही नहीं दुनिया को झकझोर दिया है। इस हमले पर भारत ने तुरंत एक्शन लेते हुए नापाक पाकिस्तान पर तमाम तरह के बैन लगा दिए हैं। लोग दिल और दिमाग से इस हमले की वीडियो और दर्दनाक फोटोज नहीं निकल पा रहे हैं। इंसानियत को क्रूरता से कत्ल करने वाली इस घटना पर बना एक Bhojpuri Song अचानक से Socail Media पर ट्रेंड करने लगा है। इसमें उन तमाम हिन्दुओं के दर्द और पीड़ा को बयां करने की कोशिश की गई जो कि, धर्म के आतंक की बलि चढ़ गए।

Pahalgam Terror Attack पर बना Bhojpuri Song

Pahalgam Terror Attack पर बने इस भोजपुरी सॉन्ग ने लोगों को भावुक कर दिया है।

Watch Video

जिस तरह भोजपुरी सिंगर और एक्टर ने इस हमले को अपने शब्दों में समेटा है उसे सुनने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े होने लगे हैं। इस पहलगाम आतंकी हमले की दर्दनाक कहानी को बयां करते इस भोजपुरी सॉन्ग को X पर Mr Sinha नाम के एक्स से अपलोड किया गया है। धर्म पूछकर मारे जाने वाले लोगों के फोटो और बेबसी को शब्दों में समेटने की कोशिश की गई है। यही वजह है कि, भोजपुरी सॉन्ग को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है। Pahalgam Terror Attack पर बने Bhojpuri Song ने लोगों का दिल छू लिया है।

पहलगाम हमले पर बने भोजपुरी सॉन्ग पर यूजर्स के रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को 24 अप्रैल को एक्स पर अपलोड किया गया। अभी तक इस वीडियो पर 2 लाख 42 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस दिल छू लेने वाले गाने की यूजर्स काफी तरीफ कर रहे हैं। आपको बता दें, भोजपुरी इंडस्ट्री पर अक्सर अश्लीलता परोसने के आरोप लगते हैं। लेकिन पहलगाम में मारे गए हिंदुओं को समर्पित इस गाने ने लोगों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है। इस भोजपुरी सॉ़न्ग पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक लिखता है, “बिहार में कई बातें हैं लेकिन ,देशभक्ति हमारे गीतों में है”। दूसरा लिखता है, “बिहारी ऑन टॉप”। तीसरा लिखता है, “इसको गायन में बिरहा कहते हैं, जिसमें विरह यानी दुख होता हैं और जो किसी घटना पर आधारित होता हैं।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026