---Advertisement---

बिहार के आरा से चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार Pawan Singh, PM मोदी के बारे में कही ये बड़ी बात

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म सिंगर और एक्टर है। सोशल मीडिया पर उनकी पापुलैरिटी और अधिक है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार के आरा जिले से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राजनीति में एंट्री की अटकलों के बीच पवन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 8, 2023 12:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार के आरा जिले से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राजनीति में एंट्री की अटकलों के बीच पवन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, अगर उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिलता है तो वो आरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के बारे में कहा कि, वे इंसान के रूप में भगवान है।

आरा से लड़ना चाहेंगे चुनाव

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म सिंगर और एक्टर है। सोशल मीडिया पर उनकी पापुलैरिटी और अधिक है। आए दिन पवन सिंह के राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जाती है। आपको बता दें कि पवन सिंह पहले से ही भारतीय जनता पार्टी के नेता है। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, यदि उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिले तो आप आरा से चुनाव लड़ना चाहेंगे।

Also Read: Aprilia SXR 160 से टकराने आया Yamaha का Aerox 155 स्कूटर, माइलेज-स्पीड को देख हो जाएंगे फिदा

पीएम मोदी को बताया भगवान

इसी इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनके लिए इंसान के रूप में भगवान हैं। साथ ही यह भी कहा कि, देश में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, उनका सौभाग्य है कि वे पीएम मोदी की पार्टी के कार्यकर्ता है। गौरतलब है कि, शुक्रवार को पवन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर भी किया था।

बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से की मुलाकात

पवन सिंह ने आए दिन कई राजनीतिक हस्तियों के साथ अपनी तस्वीर साझा करते रहते है। इसी कड़ी में पवन सिंह ने बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि “आज दिल्ली मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से उनके आवास पे शिष्टाचार मुलाकात, साथ में बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जयसवाल का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ”।

Also Read: भारत आकर South Korea के मंत्री ने हिंदी में दिया अपना परिचय, कहा- ‘नमस्ते इंडिया, मेरा नाम पार्क जिन है…’

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Jharkhand News

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026