---Advertisement---

Bhojpuri Viral Video: ‘छम्मा छम्मा’ गाने पर नम्रता मल्ला ने मचा दी हलचल, भोजपुरी वर्जन को देख उर्मिला को भूल गए फैंस

Bhojpuri Viral Video: अक्सर रिवीलिंग लुक से चर्चा में आने वाली नम्रता मल्ला उर्मिला मातोंडकर के एक आइटम सॉन्ग को रीक्रिएट कर तहलका मचा रही है। वह अपने अंदाज से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2023 6:50 अपराह्न

bhojpuri viral video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अपने अलग अंदाज और डांसिंग स्टाइल से नम्रता हर बार सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में होती हैं। वहीं फिलहाल नम्रता का एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह उर्मिला मातोंडकर के आइटम सॉन्ग ‘छम्मा छम्मा’ के भोजपुरी वर्जन को रीक्रिएट करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में उनके अंदाज को देख लोग फिदा हो रहे हैं और एक बार फिर इंटरनेट पर मानो हलचल मच गई है। नम्रता जिस तरह अपनी अदाएं और खूबसूरती इस डांस में दिखा रही है वह लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। वीडियो में अलग अंदाज से नम्रता छा गई।

रिविलिंग लुक में बवाल मचा रही नम्रता

इस वीडियो में नम्रता मल्ला ब्लैक ब्रॉलेट और कट स्कर्ट में कातिलाना फिगर दिखाकर लोगों को मदहोश कर रही है। फिल्म ‘चाइना गेट’ के फेमस सॉन्ग ‘छम्मा छम्मा’ को लोग कैसे भूल सकते हैं क्योंकि इसमें उर्मिला मातोंडकर अपने जबरदस्त डांस से सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थी। वहीं अब नम्रता इस गाने के भोजपुरी वर्जन के साथ सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में आ गई है। जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें नम्रता रिवीलिंग लुक में लोगों को दीवाना बना रही है। इस भोजपुरी रीमिक्स पर कई रील्स भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

यहां देखें वीडियो:-

खूब पसंद कर रहे हैं लोग

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसे टिप्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल से 25 अक्टूबर को जारी किया गया है जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है तो इसके लिरिक्स अजीत मंडल और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। यह डांस वीडियो भोजपुरी फैंस के लिए वाकई काफी खास है क्योंकि नम्रता अपने अंदाज से लोगों को मदहोश कर रही है। सोशल मीडिया पर नम्रता हर बार फैंस को दीवाना बना देती हैं और एक बार फिर अपने अंदाज में वह बवाल मचाती दिखीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026

Prabhas

अक्टूबर 24, 2026

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026