---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3: Kartik Aaryan जमाएंगे Diljit Dosanjh और अमेरिकन रैपर के साथ रंग, Title Track की रिलीज तारीख कर लें नोट

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक का टीजर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद आप भी इस गाने को लेकर एक्साइटेड हो जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 15, 2024 1:37 अपराह्न

Bhool Bhulaiyaa 3
Follow Us
---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3:  कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) बहुत जल्द सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। अगर इस फिल्म की खासियत की बात करें तो निश्चित तौर पर फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘तेरी आंखें भूल भुलैया‘ (Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track) सबसे ज्यादा फेमस रहा है। भूल भुलैया और पार्ट 2 में इस गाने को खूब प्यार मिला और ऐसे में टाइटल ट्रैक का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ऐसे में टीजर जारी किया गया है और इसके साथ ही रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। आइए जानते हैं आखिर कब और कहां इस गाने को एंजॉय कर सकते हैं आप। क्या है इस टीजर में।

Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track Teaser में छा गए Kartik Aaryan

जहां तक इस टीजर की बात करें तो इसमें एक तरफ कार्तिक आर्यन का ब्लैक लुक में अंदाज तो दूसरी तरफ कुर्सी पर बैठकर चेहरे का एक्सप्रेशन आपको कहीं ना कहीं भूल भुलैया के अक्षय कुमार की याद दिलाने के लिए काफी है। इस बात में कोई शक नहीं है कि यह टीजर आपको इस गाने के लिए बेकरार कर देगा। लेकिन जहां तक कार्तिक की बात करें तो वह जिस तरह अपनी एक्सप्रेशन और अंदाज से टीजर में धमाका मचा रहे हैं यह निश्चित तौर पर धमाल की तैयारी है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track Teaser को जबरदस्त बनाने के लिए स्पेशल तड़का

जहां तक भूल भुलैया 3 टाइटल ट्रैक की बात करें तो मेकर्स इसे हिट करने के लिए इसमें कई तड़का लगा रहे हैं। जहां एक तरफ दिलजीत दोसांझ की आवाज इस गाने में सुनाई देने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ उनका साथ देंगे नीरज श्रीधर और इसमें एक अलग तड़का लगाने का काम करेंगे अमेरिकन रैपर पिटबुल। टीजर लगातार बज में है। टी-सीरीज से जारी इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि यह गाना 16 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

कब होने वाली है रिलीज Bhool Bhulaiyaa 3

भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार नजर आने वाली है तो मंजूलिका के किरदार में दिखाई देंगे विद्या बालन। इसमें एक अलग ट्विस्ट देंगी माधुरी दीक्षित। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है और यह अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026