---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग शुरू होने पर एक्साइटेड नजर आई विद्या बालन, कार्तिक और तृप्ति का भी दिखा अलग अंदाज

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ की शूटिंग शुरू हो गई है और इसकी झलक विद्या बालन ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है। फैंस इस क्लिप को देखने के बाद ओवर एक्साइटेड हो गए हैं जिसमें उनके फेवरेट स्टार यानी कार्तिक और तृप्ति नजर आ रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2024 6:45 अपराह्न | Updated: मार्च 11, 2024 7:40 अपराह्न

Bhool Bhulaiyaa 3
Follow Us
---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ की शूटिंग शुरू हो गई है और इसकी झलक विद्या बालन ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है। फैंस इस क्लिप को देखने के बाद ओवर एक्साइटेड हो गए हैं जिसमें उनके फेवरेट स्टार यानी कार्तिक और तृप्ति नजर आ रहे हैं। विद्या बालन ने एक्साइटिंग पोस्ट शेयर करते हुए सेट से कुछ झलकियां दिखाई है। इस फ्रेंचाइजी फिल्म में कार्तिक आर्यन तृप्ति डिमरी के अलावा इस बार फिर विद्या बालन नजर आने वाली हैं। इस क्लिप में तीनों का अलग अंदाज देखने को मिला। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग इस तरह हुई शुरू

इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन नारियल फोड़कर सेट पर शूटिंग की शुरुआत करते हैं और इस दौरान विद्या तृप्ति भूषण कुमार सहित कार्तिक आर्यन कूल लुक में नजर आ रहे हैं एक इवेंट का आयोजन किया जाता है जिसमें गणपति बप्पा की पूजा भी की जाती है और इसके बाद शूटिंग शुरू होती है।

Bhool Bhulaiyaa 3 को लेकर विद्या ने कहीं ये बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए विद्या बालन ने कैप्शन में लिखा, “सुपर टैलेंटेड कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी सहित दूरदर्शी अनीस बज्मी की इस डरावनी लेकिन प्रफुल्लित करने वाली यात्रा को शुरू करने के लिए बेहद रोमांटिक हूं जिसने यह सब संभव बनाया भूषण कुमार के लिए। अब इंतजार नहीं कर सकती दिवाली 2024।”

दिवाली 2024 के खास मौके पर रिलीज होने वाली है Bhool Bhulaiyaa 3

‘भूल भुलैया 3’ दिवाली 2024 के खास मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं इस वीडियो में सितारे जमकर मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इससे पहले ‘भूल भुलैया’ फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले कार्तिक आर्यन ने अपने घर में पूजा अर्चना की थी और आशीर्वाद मांगा था। इस फ्रेंचाइजी फिल्म के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं और कहा जा रहा है कि निश्चित तौर पर कार्तिक आर्यन के लिए यह फिल्म माइलस्टोन साबित होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026