---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: बेवकूफ है दुनिया जो भूतों से डरती है! तृप्ति संग रोमांस के साथ दिखा रूह बाबा वर्सेज मंजुलिका

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भुलैया 3 का टीजर जारी किया गया है जो वाकई काफी जबरदस्त है। कहने में दो राय नहीं है कि यह ट्विस्टर और टर्न्स से भरपूर फुल ऑन ट्रीट है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 27, 2024 12:45 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 9, 2024 3:35 अपराह्न

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser:  कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और विद्या बालन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ (Bhool Bhulaiyaa 3) का टीजर रिलीज किया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि पहले दोनों सीक्वल से इस बार मंजुलिका और खतरनाक हो गई है। इस टीचर को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि इसमें मंजुलिका का खौफ दिखाई दे रहा है जो आपकी रूह को कंपा देने के लिए काफी है। टीजर की शुरुआत एक सिंहासन से होती है जिसके पीछे से आवाज आती है विद्या बालन की। इस बात में कोई शक नहीं है कि इस टीजर को देखने के बाद आप फिल्म के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। वहीं टीजर में जहां एक तरफ डर का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ तृप्ति और कार्तिक आर्यन का रोमांस भी दिखा।

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser देख बढ़ जाएगी बेताबी

टीजर की शुरुआत होती है विद्या बालन की आवाज से जिसमें वह यह कहती हुई नजर आ रही है, “मेरा सिंहासन उसको दिया तुमने।” उसके बाद कार्तिक आर्यन की आवाज आती है कि “क्या लगा कहानी खत्म हो गई दरवाजे तो बंद होते ही है ताकि एक दिन फिर से खुल सके बेवकूफ है दुनिया जो भूतों से डरती है।” टीजर में आप देखेंगे कि सिंहासन को विद्या बालन अपने एक हाथ से उठा लेती है और काफी डरावनी नजर आती है। अजीबोगरीब आवाज आती है और विद्या बालन का खतरनाक अंदाज आपको एक बार फिर हैरान कर देगा। वह पहले से ज्यादा खौफनाक दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ रोमांस के साथ-साथ तृप्ति की एक और झलक दिखाई देती है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser में नजर आई दुश्मनी की झलक

जहां तक भूल भुलैया 3 की बात करें तो अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक तृप्ति और विद्या बालन दिखाई देने वाली है। टी-सीरीज ने इसके टीज़र को जारी करते हुए एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इसके साथ लिखा, “दरवाजा खुलेगा इस दिवाली रूह बाबा वर्सेज मंजुलिका।” भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म के लिए फैंस एक बार फिर एक्साइटेड हो गए हैं और रिलीज के बाद यह क्या कमाल दिखाती है यह देखना दिलचस्प है। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026