---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: प्रलय का आना बाकी! तृप्ति संग कार्तिक का लिपलॉक वायरल, मंजुलिका का भूतिया अंदाज देख घबराए फैंस

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: भूल भुलैया 3 का ट्रेलर जारी किया गया जिसे देखने के बाद फैंस क्रेजी हो गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि यह जबरदस्त है और मस्ट वॉच के साथ इसमें काफी ट्विस्ट है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 9, 2024 3:36 अपराह्न

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) का ट्रेलर जारी किया गया है। विद्या बालन (Vidya Balan) मंजूलिका का इंतजार कर रहे लोगों को तोहफा मिल गया है। दिवाली के मौके पर खौफ से लोगों को हिलाने के लिए आ रही फिल्म भूल भुलैया 3 के इस ट्रेलर को देखने के बाद निश्चित तौर पर रूह कांप उठेगी। इस धांसू ट्रेलर को देखने के बाद फैंस का बुरा हाल है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस ट्रेलर में खास जिसकी वजह से चर्चा में आ गई मंजुलिका। निश्चित तौर पर इस फिल्म से एक बार फिर धमाका तय है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer में धांसू डायलॉग में छाए Kartik Aaryan

ट्रेलर की शुरुआत में बैकग्राउंड से आवाज आती है, “रक्त घाट के इतिहास का वह काला सच जहां सिंहासन के लालच में सदियां बीत गई और इस सिंहासन में झुलस रहा अतीत आज भी जिंदा है।” इसके बाद मंजूलिका की एंट्री होती है। एक आवाज आती है इतिहास के पन्नों में इसका जिक्र कहीं भी नहीं था कि अगर यह तूफान था तो प्रलय का आना अभी बाकी है। कार्तिक आर्यन का डॉयलॉग इन भूतियों का तो फायदा उठाना चाहिए को सुनकर आप उत्साहित हो जाएगा।

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer को देख हो जाएंगे क्रेजी

में खौफनाक सीन दिखाए गए हैं जिसे देखने के बाद फिल्म देखने के लिए आप एक्साइटेड हो जाएंगे। दूसरी तरफ ट्रेलर में माधुरी दीक्षित का फुल ऑन धमाल और विद्या बालन की एक्टिंग लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है। इस ट्रेलर में कार्तिक और तृप्ति के किस सीन और रोमांस को दिखाया गया है जो इसे मस्ट वॉच बना रहा है और इसे देखने के बाद फैंस क्रेजी हो गए हैं। 3 मिनट 50 सेकंड के इस ट्रेलर को देख कार्तिक और तृप्ति के फैंस खुशी से उछल पड़े हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3 के स्टार कास्ट और रिलीज डेट

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव सहित कई स्टार्स नजर आने वाले है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026