---Advertisement---

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 1: ‘भूत बंगला ‘ के सामने क्या थम गई ‘धुरंधर 2’ की आंधी? जानें अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन कितने कमाए?

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' फिल्म ने ऑपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। लंबे समय बाद 'धुरंधर 2' के सामने कोई मूवी टिकी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2026 10:48 पूर्वाह्न

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 1:  प्रियदर्शन एक बार फिर से अपनी कॉमेडी गैंग के साथ वापस लौटे हैं।  लगभग 14 साल बाद अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी की जोड़ी एक ही फ्रेम में धूम मचाने आ गई है। ‘भूत बंगला’ फिल्म 17 अप्रैल को फाइनली रिलीज हो गई है। पहले ये 10 अप्रैल को होनी थी। लेकिन मेकर्स ने इसकी डेट बदल दी। ये एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। जिसने ऑपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई की है। जब से आदित्य धर की ‘धुरंधर’ और’ धुरंधर द रिवेंज ‘आयी हैं। तब से साउथ  से लेकर बॉलीवुड तक कोई भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक रही है। करीब 5 महीने का बाद अक्षय कुमार की मूवी ने अच्छी कमाई की है।

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

‘भूत बंगला’ ने ऑपनिंड डे पर 18.90 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में किया है। विदेश में 5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, अक्षय कुमार की इस मूवी का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 23.90 करोड़ रुपए है।  इस मूवी का बजट 120 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। फिल्म मेकर प्रिय दर्शन की हेरा पेरी, हंगामा, हलचल , भूल भुलैया, दे दना दन, खट्टा मीठा और गरम मसाला जैसी तमाम सुपरहिट कॉमेडी फिल्म के बाद ये एक और  अच्छी फिल्म है। मूवी के रिव्यू  बहुत ही पॉजिटिव हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी कि ए हैं।

‘धुरंधर द रिवेंज’ को दी अक्षय कुमार ने टक्कर

आपको बता दें, ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 17 अप्रैल को 2.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं, प्रियदर्शन की भूत बंगला ने 23 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। हालंकि धुरंधर 2 से इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के कलेक्शन की अभी से कोई तुलना करना ठीक नहीं है। लेकिन लंबे समय बाद ऐसा हुआ है जब आदित्य धर की मूवी के सामने कोई फिल्म टिकी है।

‘भूत बंगला’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

भूत बंगला फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये अर्जुन आचार्य नाम के शख्स के ईर्द-गिर्द घूमती है। इस रोल को अक्षय कुमार ने किया है।  लंदन में अपनी बहन मीरा और पिता वासुदेव के साथ रहता है। उन्हें पता चलता है कि उन्होंने अपने दादा से भारत के मंगलपुर गाँव में एक विशाल पुश्तैनी हवेली विरासत में पाई है। जिसके बाद वो वहां पर पहुंच जाते हैं। यहां पर अक्षय कुमार अपनी बहन की शादी करते हैं। लेकिन उसे वधुसुर नाम का  राक्षस उठा कर ले जाता है।  इस फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी है। फिल्म में परेश रावल , राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, असरानी के साथ शहनाज गिल जैसे बड़े कलाकार है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026