---Advertisement---

Bhoot Bangla Review: ‘एकता कपूर का डेली सोप..’ क्या सच में अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने ऑडियंस को किया निराश? जानें असली रिव्यू

Bhoot Bangla Review: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को रिलीज कर दिया गया है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं। मूवी के रिव्यू आ गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 17, 2026 10:21 पूर्वाह्न

Bhoot Bangla Review
Follow Us
---Advertisement---

Bhoot Bangla Review:  अक्षय कुमार की भूत बंगला का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। इस बॉलीवुड हॉरर कॉमेडी के जरिए डायरेक्टर प्रियदर्शन, अक्षय कुमार और राजपाल यादव 14 साल बाद साथ दिख रहे हैं। मूवी में कुछ डायलॉग पुरानी कॉमेडी मूवी से मिलते-झुलते है। लंबे समय बाद ऑडियंस को थिएटर में कुछ कॉमेडी के साथ हॉरर देखने को मिल रहा है। इस मूवी की निर्माता एकता कपूर हैं। बीते दिन फिल्म के पेड रिव्यू आए थे। लेकिन 17 अप्रैल 2026 को फिल्म ने एंट्री ले ली है। अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो फिल्म के फर्स्ट रिव्यू के बारे में जान लीजिए।  एक यूजर ने फिल्म की तुलना एकता कपूर के डेली टीवी सोप से कर दी है। इतना ही नहीं  अक्षय कुमार की जिंदगी के सबसे लो पॉइंट भी बता दिया है। इसके साथ ही कुछ लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Bhoot Bangla Review:  ‘एकता कपूर का डेली सोप जो गलती से थिएटर में रिलीज़ हो गया’

Chetveer नाम के यूजर ने एक्स पर भूत बंगला मूवी का रिव्यू देते हुए लिखा, भूत बांग्ला – एकता कपूर का डेली सोप जो गलती से थिएटर में रिलीज़ हो गया अक्षय कुमार के करियर का सबसे निचला पॉइंट, न कहानी, न एक्टिंग, न म्यूज़िक, न सिनेमैटोग्राफी… बस निराशा ही निराशा। पैसा बर्बाद।

 

प्रियदर्शन OG स्टारकास्ट के साथ अपने ज़ोन में वापस आ गए

एक्स पर Malharनाम के यूजर ने लिखा, भूत बंगला का पहला हाफ़ पूरी तरह से हंसी से भरा है। यकीनन उम्मीदों से बढ़कर है। प्रियदर्शन OG स्टारकास्ट के साथ अपने ज़ोन में वापस आ गए हैं। हाँ, पुराने मशहूर डायलॉग्स फिर से बनाए गए हैं लेकिन यह सिर्फ़ 5-10% पंच हैं। अब कहानी दूसरे हाफ़ से आगे बढ़ती है।

 

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर आखिरी फैसला

अक्षय कुमार और प्रिय दर्शन की जोड़ी भूत बंगला पर Amit Behal नाम के यूजर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा भूत बांग्ला का आखिरी फैसला
पहले 40% – प्योर कॉमेडी
अगले 10% – सस्पेंस मोड में शिफ्ट हो जाते हैं
50% – 95% – पूरी तरह सीरियस मोड जैसा लगता है
आखिरी 5% – वापस कॉमेडी

कुल मिलाकर, देखने लायक थी, लेकिन कास्टिंग ठीक नहीं लगी। वामिका गब्बी मेरे लिए बिल्कुल फिट नहीं थीं, यह एक नया चेहरा लाने का एक शानदार मौका हो सकता था।

‘भूत बंगला’ परिवारिक

Shivam Jha नाम के यूजर ने भूत बंगला का रिव्यt एक्स पर वीडियो जारी करते हुए लिखा , भूत बंगला के पहले भाग को चारों ओर से शानदार समीक्षा मिल रही है, जिसमें पारिवारिक दर्शक प्रियदर्शन की ट्रेडमार्क स्थिति जन्य कॉमेडी पर जोर से हंस रहे हैं।

‘भूत बंगला’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

अक्षय कुमार की भूत बंगला की स्टोरी की बात करें तो ये एक मंगलपुर गांव की कहानी हैं। यहां पर एक बंगला है। ये बंगला एक्टर अक्षय कुमार की है। वो अपनी बहन की शादी लंदन से आकर यहां पर करना चाहते हैं। लेकिन जैसे ही शादी होने वाली होती है वहां पर वधुसुर नाम का शैतान आ जाता है और दुल्हन का किडनैप कर लेता है। फिल्म में कॉमेडी के साथ डरावनी चीजे हैं। मूवी का बजट 120 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। मूवी में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी., परेशा रावल और राजपाल यादव, असरानी विन्दू दारा सिंह और शहनाज गिल जैसे लोग हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026