---Advertisement---

Ek Din Trailer: जापान में ‘एक दिन’ जुनैद खान और साई पल्लवी की जिंदगी में क्या लेगा मोड़, कहानी देख लोगों ने कहा ‘मास्टरपीस’

Ek Din Trailer: आखिर साई पल्लवी और जुनैद खान की जोड़ी सोशल मीडिया पर लोगों को कैसे लगी है। यूजर्स किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया और यह वाकई काफी खूबसूरत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2026 4:00 अपराह्न

Ek Din Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Ek Din Trailer: हॉलीवुड फिल्म वन डे के रीमेक एक दिन से साई पल्लवी के साथ जुनैद खान स्क्रीन पर तबाही मचाने के लिए आ रहे हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म का एक और ट्रेलर जारी किया गया और निश्चित और यह देखने के बाद लोग मास्टरपीस बताने लगे हैं। आखिर क्या है इसकी कहानी, लोगों को इस फिल्म के लिए उत्साहित कर दिया है। कैसे जापान में एक दिन साई पल्लवी और जुनैद खान की जिंदगी में अहम मोड़ लेने वाला है यह देखने के लिए आपको ट्रेलर देखने की जरूरत है जो वाकई काफी खास है।

क्या है Ek Din Trailer में कहानी

जहां ट्रेलर में दिखाया जाता है कि जुनैद खान और साई पल्लवी एक ही ऑफिस में काम कर रहे होते हैं। जिंदगी में ट्विस्ट तब आता है जब प्यार में हारे जुनैद को पता चलता है कि मीरा यानी साई पल्लवी का पहले से बॉयफ्रेंड है। इसके बाद ऑफिस की तरफ से जापान ट्रिप के लिए गए जुनैद खान और साई पल्लवी कैसे एक दिन के लिए मिलते हैं और इस दौरान एक्ट्रेस की याददाश्त चली जाती है। आखिर क्या एक दिन उनकी जिंदगी में क्या मोड़ लेगा यही होने वाली है फिल्म की कहानी और इसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

एक दिन ट्रेलर को देख क्या कह रहे यूजर्स

एक दिन ट्रेलर को देखने के बाद लोग मास्टरपीस बताने लगे हैं। जहां एक यूजर ने कहा कि यह भले रीमेक हो लेकिन इसकी कहानी मास्टरपीस होने वाली है। एक ने कहा क्या ट्रेलर है यह थिएटर में देखना वाकई काफी खास होगा। एक ने कहा नि:शब्द ट्रेलर कट मास्टरपीस है। एक ने कहा इसके लिए इंतजार है। निश्चित तौर पर साई पल्लवी के फैंस इस फिल्म के लिए उत्साहित हो गए हैं और लोगों को जुनैद खान के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली सुनील पांडे निर्देशित एक दिन जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान दिखाई देने वाले हैं। यह 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026