---Advertisement---

Ek Din Trailer: साई पल्लवी और जुनैद खान की केमिस्ट्री के साथ अरिजीत सिंह की आवाज का क्या चला जादू, देखें लोगों के रिएक्शन

Ek Din Trailer: जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री के अलावा लोगों का ध्यान अरिजीत सिंह की आवाज ने भी खींचा है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं ट्रेलर देखने के बाद आखिर लोग किस तरह से अपने प्रतिक्रिया दे रहे है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2026 3:35 अपराह्न

Ek Din Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Ek Din Trailer: साउथ की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली साई पल्लवी हिंदी में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ एक दिन में नजर आने वाली है। वहीं फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया जहां कुछ लोग जो पहले फिल्म का मजाक उड़ा रहे थे वह देखने के बाद इस तरह की फ्रेश फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आए हैं। लोगों का कहना है कि काफी समय के बाद कुछ ऐसा आने वाला है जिसमें खून खराबे को नहीं दिखाया गया है। आइए जानते हैं आखिर एक दिन ट्रेलर ने क्यों लोगों का ध्यान खींचा है।

एक दिन ट्रेलर ने क्यों लोगों का जीत लिया दिल

2 मिनट 12 सेकंड का एक दिन ट्रेलर जारी किया गया है जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखकर लोग फूले नहीं समा रहे हैं। इसे देखने के बाद यह तो साफ है कि यह एक रोमांटिक लव स्टोरी होने वाली है जो दिखाती है कि कभी-कभी एक दिन ऐसा भी होता है जिसकी कल्पना भी नहीं की होती है। वहीं एक दिन कैसे दो लोगों की जिंदगी में एक ऐसा परिवर्तन लाता है जिसकी शायद उम्मीद नहीं होती है। निश्चित तौर पर ट्रेलर में अरिजीत सिंह की आवाज सुनने के साथ ही लोगों के एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Ek Din Trailer देखने के बाद लोगों ने किया इस तरह रिएक्ट

वहीं एक दिन ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने कहा अरिजीत सिंह का एक और बैंगर लोड हो रहा है तो एक ने कहा फाइनली अल्कोहल और ड्रग सिगरेट के बिना ट्रेलर है रिफ्रेशिंग। एक ने कहा फाइनली बॉलीवुड में कुछ फ्रेश आ रहा है वायलेंस स्पाई एक्शन फिल्म से हटके इसकी जरूरत थी। इस केमिस्ट्री के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

क्यों एक दिन की हो रही चर्चा

दरअसल बात करें आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित हिंदी रोमांटिक ड्रामा एक दिन की तो यह 1 मई 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है जो 2016 की थाई फिल्म वन डे का हिंदी रीमेक है जो सुनील पांडे के निर्देशन में बनने वाली हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026