---Advertisement---

Viral Video: स्लो मोशन में देखें फ्लोरिडा प्लेन क्रैश का मंज़र, देखें कैसे 9 लोग पलक झपकते ही बने आग का गोला?

Viral Video: सोशल मीडिया पर  फ्लोरिडा में हुए प्लेन क्रैश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्लेन में 9 लोग सवार थे। देखते ही देखते वो हादसे का शिकार हो गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई । इस घटना की अब स्लो मोशन वाली क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 2, 2026 1:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ प्लेन क्रैश खबरों में बना हुआ है। जिस तरह से उड़ान भरते ही पाम बीच काउंटी में विमान हादसे का शिकार हुआ, वो बेहद खौफनाक था। वहां से गुजर रही एक कार के डैशकैम  में यह पूरा खौफनाक मंजर रिकॉर्ड हो गया, जिसका अब स्लो मोशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। ये घटना 1 नवंबर 2026 की है। टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा प्राइवेट ‘लियरजेट 60’ के क्रैश होने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। गनीमत रही कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ , ये प्लेन सड़क के किनारे आकर गिरा। जिसके कारण गहरा  गड्डा  हो गया।

फ्लोरिडा में हुए प्लेन हादसे का खौफनाक स्लो मोशन Viral Video

फ्लोरिडा में हुए इस प्लेन क्रैश का स्लो मोशन वीडियो Brian Krassenstein नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो को धीमा करने पर साफ दिखता है कि विमान लैंडिंग की स्थिति में नहीं था। वह आसमान से किसी मिसाइल  सीधे जमीन की तरफ आ रहा था।

देखें वीडियो

पलत झपकते ही ये प्लैन क्रैश होते हुए जमीन में धस गया और आग का गोला बन गया। इस दौरान इसमें बैठे 9 लोग दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।  खबरों की मानें तो,गिरते  हुए प्लेन की स्पीड 20 हजार फीट प्रति मिनट थी।  प्लेन को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला।  गनीमत रही वहां से गुजर रहे वाहन और घर बाल-बाल बच गए।

प्लेन क्रैश में कितने लोगों की हुई मौत?

फ्लोरिडा प्लेन क्रैश हादसे की जांच अमेरिकी जांच एजेंसी कर रही है। अभी तक मरने वाले नौ लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। हालंकि मरने वाले 9 लोगों में क्रू और पैसेंजर्स शामिल थे। इस प्लेन को एक महिला चला रही थी। यह एक निजी बिजनेस जेट ‘लियरजेट 60’ था। बिजनेस जेट बिजी रोड पर हादसे का शिकार हुए इस प्लेन की जद में कोई नहीं आया। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026

Aishwarya Rai

नवम्बर 1, 2026

Assam Viral Video

अक्टूबर 31, 2026