---Advertisement---

‘तीन जगह से टेढ़े…’ Dhirendra Shastri ने श्रीराम से तुलना कर भगवान श्रीकृष्ण की ली फिरकी, KRK ने कहा अपमान तो लोग बोले ‘अनपढ़ जाहिल बाबा’

Dhirendra Shastri: भगवान श्री कृष्ण की तुलना राम से करते हुए मजाक उड़ाने की क्या गलती कर दी गई। आइए जानते हैं क्यों बाबा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। केआरके ने भी उनका मजाक उड़ाया है जानिए पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2026 1:40 अपराह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: दो भगवान की तुलना कर बाबा बागेश्वर धाम विवादों में फंस चुके हैं और उन्हें चौतरफा घेरा जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री की जिन्होंने खुद को श्रीराम का भक्त बताकर भगवान श्री कृष्ण के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से लोगों के बीच बवाल मच गया है। वह निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर को टेढ़ा बताते हुए श्रीराम को सीधा कह दिया। उनके इस बयान की वजह से लोग ट्रोल कर रहे हैं। वहीं इस पर केआरके भी प्रतिक्रिया देते हुए दिखे।

क्यों Dhirendra Shastri ने भगवान श्रीकृष्ण को कह दिया टेढ़ा

दरअसल रामजी से तुलना करते हुए श्री कृष्ण भक्तों से धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि “अपने वाले ठाकुर जी का एक भी फोटो देख लो, कहीं बैठे हैं तो टेढ़ें, वो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पैर के ऊपर पैर, कमर कहीं लचकाएं, बंसी बजाएं तो टेढ़े। हमारे वाले खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे होते हैं। हमारे वाले का नाम भी एकदम सीधा, हमारे वाले भगवान का चलना भी एकदम सीधा, दिखते भी सीधे हैं।” वह गुनगुनाते हैं “बंसी बजाना तो खेल भी है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं।”

श्री कृष्ण भक्तों से यह क्या बोल गए धीरेंद्र बाबा

इतने पर ही वह नहीं रुकते हैं और वह आगे कहते हैं कि “हमारे वाले भगवान का धाम भी सीधा है, अयोध्या धाम। तुम्हारे वाले भगवान का धाम वृंदावन है।” उन्होंने कहा, ”जितने ठाकुर जी वाले बैठे हैं, आज तो ठाकुर जी की भी जय-जयकार हो रही है। तुम्हारे ठाकुर जी बंसी बजाते हैं, ये कोई बड़ी बात थोड़े ही है। बंसी तो ये भी बजा लेते हैं।” हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि हम श्री कृष्णा विरोधी नहीं है बस यह बात आई तो कह दिया हालांकि उनके इस विवादित बयान को लेकर लोग टिप्पणी करने में पीछे नहीं हैं।

KRK ने बाबा बागेश्वर धाम की ली चुटकी

इस वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर कहा कि “यह भगवान श्री कृष्ण का अपमान कर रहा है और अंधभक्त एक शब्द नहीं कह रहे हैं।” वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने कहा अनपढ़ जाहिल बाबा तो एक ने कहा इसे तो ज्ञान ही नहीं है पता नहीं इसे क्यों लोग बाबा मानते हैं। एक यूजर ने कहा इसे भगवान कभी भी माफ नहीं करेंगे। बाकी लोग भी धीरेंद्र शास्त्री को ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026