---Advertisement---

Bhoot Bangla Review:सालों बाद क्या अक्षय कुमार-परेश रावल और राजपाल यादव की जोड़ी कर पाई पावरफुल कमबैक? जानें कैसा है फर्स्ट रिव्यू ?

Bhoot Bangla Review: 16 साल बाद अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल की जोड़ी आग लगाने के लिए तैयार है। भूत बंगला का रिव्यू आ गया है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे 17 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 16, 2026 11:24 पूर्वाह्न

Bhoot Bangla Review
Follow Us
---Advertisement---

Bhoot Bangla Review: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से राज करने के लिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी आ गई है। 16 साल बाद दोनों साथ काम कर रहे हैं। भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन इससे पहले पेड रिव्यू सामने आए हैं। सोशल मीडिया एक्स पर लोग मूवी के बारे में  लिख रहे हैं। वह बता रहे है कि, अक्षय कुमार-परेश रावल और राजपाल यादव  की जोड़ी उन्हें हॉरर कॉमेडी फिल्म में कैसी लगी है? ये तिगड़ी आखिरी बार साल 2006 में ‘भागम भाग’ में दिखी थी। इसके निर्देशक भी प्रियदर्शन थे। अगर इस वीकेंड आप  भूत बंगला देखने की सोच रहे हैं तो इसके रिव्यू लोगों के रिएक्शन के जरिए जान लीजिए।

Bhoot Bangla Review: दूसरा हाफ़ दिलचस्प और एक चौंकाने वाला क्लाइमेक्स’

Artist Vivek Mishra नाम के यूजर ने एक्स पर भूल बंगाल का रिव्यू देते हुए लुखा, ‘ट्विस्ट, हंसी और डरावने सीन वाली एक ज़बरदस्त हॉरर कॉमेडी। पहला हाफ़ मज़ेदार, दूसरा हाफ़ दिलचस्प और एक चौंकाने वाला क्लाइमेक्स’।

भूत बंगला भूत और ज़िंदा किरदारों के बीच के अनोखे रिश्ते  दिखाती है

वहीं, Ramesh Bala ने एक्स पर अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी भूत बंगला के बारे में लिखा, यह एक लेयर्ड सुपरनैचुरल कहानी है जो वधुसुर की डरावनी कहानी और एक ऐसे गांव से जुड़ी है जो लंबे समय से उसके अंधेरे असर में है, जिसमें हॉन्टेड बंगला भी शामिल है।

डर के नीचे एक दिलचस्प बैकस्टोरी है जो धीरे-धीरे सामने आती है, जिससे कहानी में गहराई और इमोशनल वज़न आता है। जो बात सबसे अलग है, वह यह है कि फिल्म भूत और ज़िंदा किरदारों के बीच के अनोखे रिश्ते को कैसे दिखाती है, डर को ह्यूमर के साथ इस तरह मिलाती है कि आप उसमें लगे रहते हैं।’

फिल्म में कॉमेडी, सस्पेंस और थोड़ा हॉरर का बैलेंस है

अक्षय कुमार , परेश रावल और राजपाल यादव की मूवी भूत बंगला को देखने के बाद Ravi Chaudhary नाम के यूजर ने एक्स पर रिव्यू देते हुए लिखा, फिल्म में कॉमेडी, सस्पेंस और थोड़ा हॉरर का बैलेंस है।

डायरेक्शन टॉप-नॉच है, और बैकग्राउंड म्यूज़िक दमदार है जो पूरे एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। इसमें कोई शक नहीं कि यह एक सुपर एंटरटेनिंग फिल्म है जो आपके समय के लायक है। अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो ज़रूर देखें।

भूत बंगला की कास्ट पर क्या बोला यूजर?

Samina Shaikh नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘कल रात  BhoothBangla देखी, और मानना ​​पड़ेगा – प्रियदर्शन ने इसमें अपनी जान डाल दी है: इसने न सिर्फ़ कॉमेडी और कन्फ्यूजन को दिखाया है, बल्कि भूतिया दुनिया को भी अच्छे से दिखाया है, चाहे वो काला जादू हो या राक्षस, अच्छी रिसर्च से काम आसान हो जाता है! ‘

भूत बंगला फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। फिल्म की कहानी मंगलपुर नामक एक डरावने कस्बे पर आधारित है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहाँ ‘वधुसुर’ नाम की एक अलौकिक शक्ति है जो गाँव में किसी भी शादी को होने से रोकती है। मूवी में अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मनोज जोशी, और जिस्शु सेनगुप्ता और शहनाज गिल भी हैं। इस मूवी का बजट  150 करोड़ के आस-पास है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026