---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11: मंडे ने अक्षय कुमार के लिए बजाई खतरे की घंटी, अचानक गिरी कमाई से टूटा ये सपना

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स का सपना टूट गया है। ये अब तक की सबसे कम कमाई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 28, 2026 12:19 अपराह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11:  प्रिय दर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। उनकी मूवी ‘भूत बंगला’ का रिस्पोंस बहुत अच्छा है। लंबे समय बाद ‘धुरंधर द रिवेंज’ को टक्कर देकर कोई फिल्म कमाई कर रही है। 120  करोड़ की लागत से बनी भूत बंगला ने रिलीज के 11 दिनों में 188.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। रविवार को इस हॉरर कॉमेडी ने 12.5 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अचानक से सोमवार को कमाई धड़ाम हो गई। जिसके कारण मेकर्स और खुद अक्षय कुमार का एक सपना टूट गया है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11 कितना हुआ?

भूत बंगला फिल्म  में लगभग 14 साल बाद अक्षय कुमार , राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल की जोड़ी एक साथ दिख रही है। इन सभी को जब-जब फिल्म मेकर प्रिय दर्शन साथ लेकर आए हैं, तब-तब उन्होंने इतिहास रचा है। इस बार भी भूत बंगला ने कमाल कर दिया। लेकिन अचानक के गिरी फिल्म की कमाई मेकर्स की टेंशन बढ़ा रही है।  भूत बंगला ने रिलीज के 11वें दिन 3.6 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। ये कमाई 8755 शोज से हुई है। इस तरह भूत बंगला भारत में 117.05 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, ओवरसीज में ये कलेक्शन 49.50 करोड़ रुपए है। लंबे समय के बाद अक्षय कुमार की फिल्म खाड़ी देशों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भूत बंगला का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 188.75 करोड़ रुपए हो चुका है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘भूत बंगला’ के मेकर्स को कैसे लगा झटका?

भूत बंगला वे रविवार को 12.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन सोमवार को ये कमाई गिरकर 3.65 करोड़ पर पहुंच गई। इसका प्रमुख कारण सोमवार का वर्किंग डे माना जा रहा है। हालंकि प्रिय दर्शन की इस फिल्म की ये अब तक की सबसे कम कमाई है। जिसके कारण अक्षय कुमार की फिल्म को 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक से गिरे कलेक्शन के कारण कुछ फैंस मेकर्स का भूत बंगला को 200 करोड़ के कलेक्शन में देखना एक सपने के रुप में देख रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। इस फिल्म ने धुरंधर द रिवेंज को टक्कर देकर 188.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, बढ़ते दिनों के साथ फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sapna Choudhary

जून 15, 2026

 Sanchita ugale

जून 15, 2026

Peddi Box Office Collection Day 11

जून 15, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 3

जून 15, 2026

Rashmika Mandanna

जून 15, 2026

Aamir Khan

जून 15, 2026