---Advertisement---

Golmaal 5 के गबरू की टोली ऊटी की वादियों में करते दिखे मस्ती, अजय देवगन बोले ‘इस बार सवारी बड़ी है’

Golmaal 5: अजय देवगन ने अपनी रोहित शेट्टी की फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक झलक शेयर कर यूजर्स का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2026 12:59 अपराह्न

Golmaal 5
Follow Us
---Advertisement---

Golmaal 5: अजय देवगन की रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक गजब उत्साह देखा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच गोलमाल 5 की टोली ऊटी में इंजॉय करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर झलकियां शेयर कर रोहित शेट्टी ने आने वाले समय में एक जबरदस्त एंटरटेनमेंट का इंतजाम कर दिया है। गोलमाल 5 के ऊटी शेड्यूल को लेकर उन्होंने पोस्ट के साथ लोगों की बेकरारी बढ़ा दी। पहले से ही फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल की है क्योंकि इस बार फ्रेंचाइजी को अलग अंदाज में अजय देवगन ने भी ज्वाइन किया है।

अजय देवगन ने गोलमाल 5 को लेकर क्या कहा

अजय देवगन द्वारा शेयर की गई गोलमाल 5 के इस क्लिप की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपडे नजर आ रहे हैं। इस दौरान अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, “इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। गोलमाल 5 ऊटी शेड्यूल अपने लड़कों के साथ।” वहीं इस दौरान रोहित शेट्टी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पिछले 20 सालों से पॉजिटिव वाइब्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं गोलमाल 5 ऊटी शेड्यूल।”

Golmaal 5 को लेकर क्या बोल रहे लोग जो है एक्साइटिंग

निश्चित तौर पर गोलमाल 5 को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। जहां यह फिल्म इस बार इसलिए खास है क्योंकि अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार की जुगलबंदी देखना लोगों के लिए कुछ अलग हो सकता है। वहीं इस लेटेस्ट क्लिप को देखकर यूजर्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। एक यूजर ने कहा वॉर एरा में हमें एंटरटेनमेंट और कॉमेडी की जरूरत है। एक यूजर ने कहा सवारी बड़ी है तो कॉमेडी भी एक्स्ट्रा मिल जाएगी। बस देखते रहो। एक ने कहा एक बार फिर बाइक पर ऊंची सवार।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल 5 की रिलीज तारीख की पुष्टि नहीं की गई है और इसकी शूटिंग जारी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026