---Advertisement---

Golmaal 5 में अक्षय कुमार की एंट्री पर अजय देवगन का कटाक्ष, वरुण धवन से लेकर ‘धुरंधर’ हीरो रणवीर सिंह तक हुए क्रेजी

Golmaal 5: अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं और इसकी झलक मात्र ने फैंस को दीवाना बना दिया। वहीं इस सबके साथ ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। क्या आपने वीडियो देखा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 15, 2026 11:58 पूर्वाह्न

Golmaal 5
Follow Us
---Advertisement---

Golmaal 5: 20 साल पहले गोलमाल रिलीज हुई थी वहीं इस फ्रेंचाइजी ने कुछ इस कदर कमाल दिखाया कि अब तक इसके 4 पार्ट्स आ चुके हैं। पांचवा भी आने के लिए तैयार है जहां बीते दिन रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर निर्देशक के फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला। गोलमाल 5 की शूटिंग के एक अनसीन क्लिप को शेयर किया गया। इस सबके बीच सबसे ज्यादा जबरदस्त सरप्राइज जो फैंस को देखने को मिला वह है अजय देवगन की फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री जो निश्चित क्षेत्र पर सोने पर सुहागा होने वाला है। देखें कैसे अजय ने अक्षय की चुटकी ली है।

Golmaal 5 को लेकर भावुक हुए रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को जबरदस्त सरप्राइज देते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने लिखा, “20 साल पहले गोलमाल रिलीज हुई थी। एक ऐसी फिल्म जिसने मेरी जिंदगी बदल दी इसका श्रेय आपको जाता है। मेरे दर्शकों को पिछले 20 सालों में हमने आपका मनोरंजन किया है और हां कभी-कभी आपको निराश भी किया है लेकिन हमने अपने काम में हमेशा इमानदारी बरती है। अब एक बार फिर मेरी शानदार टीम और मैं आपका मनोरंजन करने के लिए एक नए सफर पर निकल पड़े हैं क्योंकि हम जी 5 की शूटिंग कर रहे हैं। आपने हमेशा मुझे प्यार दिया है और मेरा साथ दिया है। हमें बस आपके आशीर्वाद की जरूरत है फिल्म में मिलते हैं।”

रोहित शेट्टी के सरप्राइज को देख क्रेजी हुए फैंस और सितारे

वहीं अक्षय कुमार ने अपनी एंट्री को लेकर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे रोहित तुम्हारे जन्मदिन पर यह दीवानगी बड़ी और जोरदार हो गई है। गोलमाल 5 के इस क्रेजी परिवार का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं तो अब शुरू हो जाए यह धमाल।” जहां तक बात करें गोलमाल 5 की तो अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, अरशद वारसी और शरवन जोशी की जोड़ी भी नजर आने वाली है। शूटिंग की झलक को देखकर सोशल मीडिया पर न सिर्फ फैंस बल्कि रणवीर सिंह ने मजेदार लिखा। आशीष चंचलानी ने कहा बर्थडे आपका है गिफ्ट हमको दे रहे हो यह बहुत एक्साइटिंग है। क्या पक रहा है तो वहीं वरुण धवन ने कहा क्या बात है।

गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री पर क्या बोले अजय देवगन

गोलमाल की 5वीं फ्रेंचाइजी के इस शूटिंग वीडियो की शुरुआत में दिखाया जाता है शरमन जोशी की एंट्री से न सिर्फ अक्षय कुमार बल्कि पूरी टीम हैरान रह जाती है। लोगों को झटका तो तब लगता है जब अक्षय कुमार गंजा लुक, ब्लैक कुर्ता पजामा और आंखों में चश्मा लगाकर अपनी जबरदस्त एंट्री मारते हैं। वहीं इसे देखने के बाद अजय देवगन यह कहते हैं कि “कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता है।” उसके बाद दोनों गले मिलते हैं। गोलमाल 5 में यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

जून 15, 2026

Viral Video

जून 15, 2026

Sapna Choudhary

जून 15, 2026

Viral Video

जून 15, 2026

 Sanchita ugale

जून 15, 2026

Viral Video

जून 15, 2026