---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 13: रिकॉर्ड बनाने से जरा से चूके अक्षय कुमार, बुधवार का कलेक्शन ‘धुरंधर 2’ के लिए कैसे बना टेंशन ?

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार का दिन भी मूवी के लिए अच्छा रहा है। ये फिल्म 'धुरंधर 2' को सीधे टक्कर दे रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 30, 2026 11:08 पूर्वाह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 13
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 13:   ‘भूत बंगला’ स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ तक पहुंचने वाला है। जब से आदित्यधर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज हुई है तब से कोई भी बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्म भारत में नहीं चल रही है। स्क्रीन पर सिर्फ रणवीर सिंह का कब्जा है। लेकिन अब इस मूवी को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन आए हैं। इनकी ‘भूत बंगला’ एक हॉरर  कॉमेडी फिल्म है। मूवी को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। ये फिल्म अपना बजट निकालकर अब प्रॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है। बुधवार को भी इसका जादू देखने को मिला है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?

‘भूत बंगला’ ने बुधवार को 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। भारत में ये फिल्म 148.06 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, विदेशों में अक्षय कुमार की इस फिल्म का अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है। खबरों की मानें तो मिडिल ईस्ट में ये हॉरर कॉमेडी सबसे ज्यादा देखी जा रही है। यही कारण है कि, इसका ओवरसीज कलेक्शव 51.50 करोड़ रुपए हो गया है। भूत बंगला का अभी तक को टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 199.56 करोड़ रुपए है। ये बहुत जल्द 200 करोड़ हो जाएगा। अगर बुधवार को फिल्म थोड़ा सा अच्छा प्रदर्शन करती तो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती थी। प्रियदर्शन की ये फिल्म इस तरह रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। लेकिन ये धीरे-धीरे प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘धुरंधर 2’ के लिए अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ कैसे बनी चुनौती?

आपको बता दें, प्रियदर्शन बॉलीवुड के एक ऐसे सफल डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनकी कॉमेडी मूवीज के लिए जाना जाता है। प्रियदर्शन की सबसे सफल फिल्में ‘हेरा-फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’, ‘चुप-चुपके’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम’भाग’ , ‘हलचल’ और ‘मालामाल वीकली’ हैं । प्रियदर्शन का रिकॉर्ड रहा है, जब भी उन्होंने अक्षय कुमार,  राजपाल यादव,  दिवंगत असरानी और  परेश रावल की जोड़ी के साथ कोई फिल्म बनाई है, वो हिट रही है। यही वजह है कि, धुरंधर 2 की सुनामी के बीच ‘भूत बंगला’ चल रही है।  जब से ये रिलीज हुई है तब से आदित्यधर की फिल्म के लिए 1800 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। धुरंधर 2 ने वैसे कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। लेकिन अभी ‘पुष्पा 2 द रुल’ और  ‘दंगल’ उनके लिए चुनौती बनकर खड़ी हैं। भूत बंगला का बढ़ता हुआ कलेक्शन इसीलिए धुरंधर 2 को मुसीबत में डाल रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Elvish Yadav

जून 5, 2026

The India Story Teaser

जून 5, 2026

Viral Video

जून 5, 2026

Anupam Kher

जून 5, 2026

Bandar Movie Review

जून 5, 2026