---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 12: इतिहास रचने के करीब अक्षय कुमार, मंगलवार की कमाई देख झूम उठे प्रियदर्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बहुत जल्द 200 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार करने वाली है। मूवी ने मंगलवार को अच्छी कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2026 10:58 पूर्वाह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 12
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 12: फिल्म मेकर प्रिय दर्शन को ऐसे ही कॉमेडी का किंग नहीं कहा जाता है। वो जब-जब अक्षय कुमार, परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव के साथ आए हैं  तब-तब उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई है।  इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनकी ‘भूत बंगला’ बहुत जल्द 200 करोड़ तक पहुंचने वाली है। सोमवार को फिल्म की कमाई थोड़ी सी गिरी थी। लेकिन इसके बाद फिर से इसमें उछाल आ गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 12 कितना हुआ?

भूत बंगला मूवी ने रिलीज के 12वें दिन 4.35 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 9117 शोज से हुई है। भारत में भूत बंगला टोटल 121.40 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, इसने ओवरसीज में 51 करोड़ कमा लिए हैं। लंबे समय के बाद ऐसा हो रहा है जब अक्षय कुमार की फिल्म खाड़ी के देशों में इतना जबरदस्त कमा रही है। भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इसने अभी तक टोटल कमाई 195.25 करोड़ की कर ली है। किसी भी 120 करोड़ के बजट से बनी फिल्म के लिए ये अच्छी कमाई है। कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं।

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ जल्द रचेगी इतिहास

‘भूत बंगला’ इस साल की तीसरी सबसे बड़ी  बॉलीवुड मूवी बन गई है। इससे पहले सनी देओल की बॉर्डर 2 ने  489 करोड़ कमाकर इतिहास रचा था। वहीं, दूसरी तरफ आदित्यधर के डायरेक्शन  में बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’ बहुत जल्द 1800 करोड़ तक पहुंचने वाली है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 200 करोड़ कमाने वाली है। धुरंधर 2 ने किसी भी मूवी को टिकने ही नहीं दिया है। प्रिय दर्शन की भूत बंगला इकलौती ऐसी मूवी है जो  सुपरहिट मूवी को टक्कर देते हुए आगे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में ये 200 करोड़ से ज्यादा कमा सकती है।  भूत बंगला की स्टोरी और अक्षय कुमार , परेश रावल, राजपाल यादव और  दिवंगत असरानी की एक्टिंग और कॉमेडी ने लोगों को दिल जीत लिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026