---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 17: ‘राजा शिवाजी ‘ से भी नहीं थमी अक्षय कुमार की सुनामी, रविवार को की छप्परफाड़ कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 17: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसकी कमाई पर रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का जरा भी असर नहीं पड़ा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 4, 2026 10:53 पूर्वाह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 17
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 17: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का सिनेमाघरों में राज चल रहा है। इस मूवी को रिलीज हुए  17  दिन हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी इसके कलेक्शन पर जरा सा भी असर नहीं पड़ता हुआ दिख रहा है। बीते दिन रविवार को भी प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है। इसके ऊपर सलमान खान और रितेश देशमुख की बॉलीवुड मूवी  ‘राजा शिवाजी’  फिल्म का  बिल्कुल भी असर नहीं पड़ा है।  ये अपनी स्लो  स्पीड से आगे बढ़ते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 17 कितना हुआ?

‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 17वें दिन 5.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। जिसके बाद भारत में इसकी कमाई 142.50 करोड़ हो गई है। वहीं, विदेशी धरती पर इस फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपए कमाए हैं। भूत बंगला का टोटल ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 56.25 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, अभी तक अक्षय कुमार की ये मूवी 225.52 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेशन कर चुकी है। प्रिय दर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 120 करोड़ के आस-पास है। ये सिनेमाघरों में ‘धुरंधर द रिवेंज’, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ जैसी फिल्मों से मुकाबला कर रही है। इस हॉरर कॉमेडी पर किसी भी नई रिलीज का फर्क नहीं पड़ रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर नहीं पड़ा रितेश देशमुख की  ‘राजा शिवाजी’ का असर

आपको बता दें, 1 मई को रितेश देशमुख और सलमान खान की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हुई थी। मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रविवार को इसने 12 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने 5.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इस हॉरर कॉमेडी के पिछले आंकड़े पर नजर डालें तो ये 4 से 5 करोड़ रुपए प्रति दिन की कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। इसके ऊपर किसी भी नई फिल्म का असर नहीं पड़ रहा है। आने वाले दिनों में ये 250 करोड़ तक पहुंच सकती है। आपको बता दें, भूत बंगला में अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी जैसे बड़े कलाकर हैं। ये जोड़ियां जब-जब प्रिय दर्शन साथ लेकर आए हैं, तब-तब इन्होंने कमाल किया है। इस बार फि कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp Season 2

जून 24, 2026

Welcome to The Jungle Advance Booking

जून 24, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12

जून 24, 2026

Alia Bhatt

जून 24, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5

जून 24, 2026