---Advertisement---

क्या Bhooth Bangla में पुरानी कास्ट को लेना प्रियदर्शन के लिए बनेगा गलत फैसला, क्यों लोगों ने अक्षय कुमार की फिल्म को पहले ही कह दिया ‘फ्लॉप’

Bhooth Bangla: प्रियदर्शन की फिल्म को लेकर आखिर क्या बोले रेडिट यूजर और क्यों इसे पहले ही फ्लॉप बताने लगे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है। क्यों स्टार कास्ट को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2026 2:11 अपराह्न

Bhooth Bangla
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla: सालों बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं इस हॉरर कॉमेडी से लोगों को एक अलग उम्मीद है। हालांकि इस सबके बीच रेडिट यूजर ने ऐसा क्या कहा जो चर्चा में है। क्या पुराने स्टार कास्ट को साथ लाना प्रियदर्शन के लिए गलत फैसला बन सकता है। आइए जानते हैं भूत बंगला ट्रेलर देखने के बाद लोग किस तरह से अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर रिव्यू देने लगे हैं। यह बताने के लिए काफी है कि फैंस एक्साइटेड नहीं है जैसी उम्मीद की जा रही थी। आइए जानते हैं भूत बंगला को लेकर रेडिट यूज़र ने क्या कहा।

Bhooth Bangla को लेकर क्या प्रियदर्शन की यह गलती पड़ेगी भारी

Priyadarshan is a absolute legendin comedy genre 🙂‍↕️ but….
byu/Majestic_____kdj inpj_explained

भूत बंगला ट्रेलर देखने के बाद रेडिट यूजर का कहना है कि प्रियदर्शन रेट्रो कॉमेडी ड्रामा के क्षेत्र में निसंदेह एक दिग्गज है लेकिन भूत बंगला के ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि वह आज की दुनिया के हिसाब से खुद को नहीं ढाल पाए हैं। यह बात थोड़ी कड़वी लग सकती है लेकिन हां प्रियदर्शन का अपने पुराने और जाने माने कलाकारों को लेना एक गलत फैसला था। शायद वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। बेशक वह मजेदार हैं लेकिन आजकल जो लोग फिल्में देखने जाते हैं और किसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाते हैं वह इन कलाकारों से खुद को जोड़ नहीं पाएंगे।

अक्षय कुमार की भूत बंगला को क्यों बताया गया फ्लॉप

इसके साथ ही रेडिट यूज़र ने यह भी कहा कि “शायद इसे लोग अजीब और बकवास कहेंगे। इस तरह एक और फिल्म फ्लॉप हो जाएगी जहां तक वीएफएक्स की बात है तो मैं क्या ही कहूं वैसे लगता है हम हेरा फेरी 3 को भूल ही जाएं।” लोगों का कहना है कि ट्रेलर काफी खराब है। साफ तौर पर दिख रहा है की कलर ग्रेडिंग अच्छा नहीं हुआ है। भूत बंगला को लेकर लोग यह भी कह रहे हैं कि जोक्स ठीक से नहीं दिखाया गया है और सिर्फ अक्षय कुमार और राजपाल यादव की मीम को दिखाने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग ट्रेलर कट सही से करने की भी सलाह देते हुए दिखे हैं।

भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है जिसमें परेश रावल, राजपाल यादव और अक्षय कुमार की जोड़ी दिखाई देने वाली है। यह प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही है। गौरतलब है कि यह कास्ट पहले भी एक साथ काम कर चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026