---Advertisement---

Bhumi Pednekar: थाई स्लिट ड्रेस में रैंप वॉक करना एक्ट्रेस को पड़ा भारी, इस वजह से हुई ट्रोल

Bhumi Pednekar: इंडिया काउचर वीक यानी आईसीडब्ल्यू 2023 में वरुण बहल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर रैंप वॉक करती हुई नजर आई। इस दौरान वह स्टाइलिश थाई हाई स्लिट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने रैंप वॉक पर जिस तरह जलवे बिखेरा उसे देख फैंस की धड़कन थम गई और वह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2023 2:30 अपराह्न

Bhumi Pednekar
Follow Us
---Advertisement---

Bhumi Pednekar: इंडिया काउचर वीक यानी आईसीडब्ल्यू 2023 में वरुण बहल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर रैंप वॉक करती हुई नजर आई। इस दौरान वह स्टाइलिश थाई हाई स्लिट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने रैंप वॉक पर जिस तरह जलवे बिखेरा उसे देख फैंस की धड़कन थम गई और वह काफी चर्चा में है लेकिन भूमि लोगों के निशाने पर आ गई है। वे उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं रहे हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और भूमि को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है लोगों का कहना।

स्टाइलिश लुक में नजर आई भूमि

भूमि पेडनेकर के लुक की बात करें तो वह गोल्डन हैवी ब्रॉलेट और थाई हाई स्लिट स्कर्ट में काफी कातिलाना और अलग नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने अपने लुक को कर्ल हेयर स्टाइल, न्यूड लिपस्टिक और मिनिमम मेकअप से कंप्लीट किया है। उन्होंने अपने आंखों में डार्क मस्कारा और आईलाइनर से इस लुक को खास टच देती हुई नजर आई। वहीं एक्सेसरीज की बात करें तो लेयर्ड निक पिक में भूमि अपने लुक को स्टाइलिश बना रही है और ड्रेस प्रेस के साथ-साथ एक्सेसरीज भी काफी खूबसूरत है। कहने में दो राय नहीं है कि भूमि काफी अलग नजर आ रही है।

लुक को देख ट्रोलर्स ले रहे हैं चुटकी

हालांकि रैंप वॉक पर भूमि के इस लुक को देख सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है और वह उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “कॉन्फिडेंस नहीं है। एक और यूजर ने कहा, “इससे अच्छा तो मैं रैंप वॉक कर सकती हूं वह भी नॉर्मल।” एक और यूजर का कहना है, “बिल्कुल बकवास।” एक और यूजर ने कहा, “कितना देर सांस रोकोगी।”

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं भूमि

यह पहली बार नहीं है जब भूमि को उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल किया जा रहा हो सोशल मीडिया पर उनकी तमाम ग्लैमरस तस्वीरें मौजूद हैं। गौरतलब है कि भूमि पेडनेकर अपने लव अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में है। हाल ही में उन्हें उनके बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ स्पॉट किया गया जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में रही है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अर्जुन कपूर के साथ बहुत जल्द ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026