---Advertisement---

Bhumi Pednekar ने दिखाई ‘​बधाई दो’ फिल्म की BTS झलक, 2 साल बाद फैंस से कहीं ये बात

Bhumi Pednekar: इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ में शानदार काम किया। यही वजह है कि फिल्म को लोगों के द्वारा काफी सराहा गया और अब फिल्म को रिलीज हुए 2 साल होने पर फैंस का शुक्रिया अदा करती हुई भूमि नजर आई। उन्होंने एक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2024 11:32 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:13 अपराह्न

Bhumi Pednekar
Follow Us
---Advertisement---

Bhumi Pednekar: इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ में शानदार काम किया। यही वजह है कि फिल्म को लोगों के द्वारा काफी सराहा गया और अब फिल्म को रिलीज हुए 2 साल होने पर फैंस का शुक्रिया अदा करती हुई भूमि नजर आई। उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर कर लोगों को बीटीएस की कुछ झलक भी दिखाई है। सोशल मीडिया पर फिलहाल भूमि का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हर्षवर्धन कुलकर्णी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी खूब सराही गई। वहीं एक्ट्रेस का यह पोस्ट फिलहाल चर्चा में है।

Bhumi Pednekar ने फिल्म की दिखाई झलक

भूमि पेडनेकर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “2 साल के प्यार, समर्थन और बेइंतेहा मुस्कान के लिए आभारी हूं। प्यार प्यार होता है।” इस वीडियो में भूमि पेडनेकर ने बधाई दो की कुछ बीटीएस क्लिप भी शेयर करती हुई दिखी और इसके साथ फैंस को अलग-अलग झलक दिखाई है। इस क्लिप में भूमि और राजकुमार राव एक दूसरे के साथ सेट पर मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि फैंस इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं और कमेंट में फिल्म पर प्यार लुटाते हुए दिखे।

Bhumi Pednekar की इस फिल्म को लोगों ने दिया प्यार

जहां तक ‘बधाई दो’ की बात करें तो यह फिल्म वाकई काफी खास है। समाज और जीवन की राह में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली समलैंगिक लड़की के किरदार में भूमि को काफी पसंद किया गया। फिल्म की कहानी हमेशा से काफी अलग है और इसकी कहानी में राजकुमार राव एक पुलिसकर्मी के किरदार में होते हैं। वहीं राजकुमार और भूमि की फिल्म में शादी भी दिखाई जाती है। कहानी वाकई काफी अलग और मजेदार है। आखिर क्या होगा जब राजकुमार राव यानी भूमि के पति को यह पता चलेगा कि उनकी पत्नी समलैंगिक है। इस फिल्म में भूमि के काम को लेकर उन्हें कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026