---Advertisement---

ब्रेकअप से गम में चूर हुए Bigg Boss 16 विनर MC Stan, पोस्ट कर लिखा “या अल्लाह मौत..

Bigg Boss 16 विनर MC Stan अपनी गर्लफ्रेंड बूबा संग ब्रेकअप के बाद बुरी तरह गम में चूर हो गए हैं, जिसके चलते उन्होंने एक दर्दनाक पोस्ट शेयर की। चलिए जानते हैं वह क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 24, 2024 2:45 अपराह्न | Updated: मई 24, 2024 3:30 अपराह्न

MC Stan
Follow Us
---Advertisement---

MC Stan: बीते कई दिनों से Bigg Boss 16 में अपनी कॉमेडी और स्वैग से हर किसी का दिल जीतने वाले एमसी स्टेन (MC Stan) अपनी गर्लफ्रेंड बूबा संग ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। दरअसल, रैपर ने कुछ दिनों पहले कई सैड स्टोरीज शेयर की थीं जिसके बाद हर किसी को यही लग रहा था कि, एमसी का ब्रेकअप हो गया है। यहीं एक बार फिर फैंस के लाडले एमसी ने एक दर्दनाक पोस्ट शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। चलिए जानते हैं आखिर वह पोस्ट है क्या?

MC Stan ने शेयर किया दर्दनाक पोस्ट

हाल में गली बॉय उर्फ एमसी स्टेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा “या अल्लाह बस मौत दे”। बिग बॉस से फेम कमाने वाले एमसी के इस पोस्ट को देख यह साफ हो रहा है कि, वह एक काफी कठिन और दर्दनाक समय से गुजर रहे हैं। यहीं बता दें, रैपर की इस पोस्ट को देखते ही हर कोई यह अंदाजा लगा रहा है कि, वह अपनी गर्लफ्रेंड बूबा से बहुत ज्यादा प्यार करते थे और अब उनसे ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूट गए हैं।

ऐसे दी ब्रेकअप की खबर

यहीं आपको बताते चलें पहले भी एमसी स्टेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी पोस्ट कर बताया था कि उनका ब्रेकअप हो गया है। साथ ही इस सैड खबर को बताने के लिए उन्होंने स्टोरीज शेयर की और लिखा “ब्रेकअप” वहीं एक दूसरी स्टोरी पोस्ट कर लिखा “दी एंड”। जिससे यह साफ हुआ कि एमसी और उनकी गर्लफ्रेंड बूबा का ब्रेकअप हो गया है।

घबरा गए फैंस

बात की जाए एमसी स्टेन के पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन की तो, आपको बता दें कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि रैपर की यह पोस्ट देख उनके चाहने वाले बुरी तरह घबरा गए हैं और उन्हें हिम्मत करने की सलाह दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026