---Advertisement---

Bigg Boss 17: शो में पहली बार फोन इस्तेमाल करने की मिल सकती है छूट! प्रोमो में नजर आई इस कपल की झलक

Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 लगातार लाइमलाइट में है इस बार शो 15 अक्टूबर से दस्तक देने के लिए तैयार है। लगातार कंटेस्टेंट से लेकर शो की थीम तक की खबरें वायरल हो रही है। हालांकि इस सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर शायद आप ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 13, 2023 1:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 लगातार लाइमलाइट में है इस बार शो 15 अक्टूबर से दस्तक देने के लिए तैयार है। लगातार कंटेस्टेंट से लेकर शो की थीम तक की खबरें वायरल हो रही है। हालांकि इस सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर शायद आप चौंक जाएंगे। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार मेकर्स गेम को बदलने के लिए कुछ ऐसा करते हुए दिखाई देंगे जिसकी शायद आपने शायद कल्पना भी नहीं की होगी। जी हां, इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में इस बार दिल, दिमाग और दम इस्तेमाल करने में छूट मिली है वहीं अब एक और छूट दी जा सकती है।

हमेशा रही है यह अफवाह

सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि बिग बॉस 17 इस बार गेम चेंजर साबित होने वाला है क्योंकि कंटेस्टेंट फोन का इस्तेमाल घर के अंदर कर सकते हैं। इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो को लेकर हमेशा ही फोन विवादों में रहा है। पिछले ओटीटी सीजन में कहा जा रहा था कि पूजा भट्ट घर के अंदर मोबाइल का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि इसे एक अफवाह ही बताया गया जिसकी सच्चाई भी सामने आई थी।

कुछ कन्टेस्टेंट को मिलेगी छूट

अगर इस रिपोर्ट की माने तो कहा जा रहा है कि कुछ कंटेस्टेंट को ही फोन इस्तेमाल करने की रियायत मिलने वाली है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या वाकई सीजन में बिग बॉस का इतिहास बदल जाएगा। अपने नियम को ताक पर रखकर क्या बिग बॉस घर में फोन इस्तेमाल करने की छूट देते दिखाई देंगे। यह तो खैर शो के शुरू होने पर ही पता चलने वाला है।

जबरदस्त प्रोमो हुआ वायरल

वहीं सोशल मीडिया पर सलमान खान के शो का एक प्रोमो भी काफी चर्चा में है जिसमें वह अपने दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में वह कह रहे हैं कि शेर के मुंह में हाथ रखने का समय आ गया है। इसे जारी करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, “आ रहा है साल का सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर का फर्स्ट डे फर्स्ट शो।”

क्या अंकिता की हुई पति संग एंट्री

वहीं एक और प्रोमो में एक कपल को डांस करते हुए दिखाया गया है और इसे कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। इसे शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, “ना फेर पाओगे नजर कुछ ऐसा होगा इस जोड़ी का आपके दिल पर असर। तो बताओ कौन है यह जोड़ी नंबर वन।” इसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि यह कोई और नहीं बल्कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हैं। फिलहाल फैंस को शो के ऑन एयर होने का इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Leave a Comment