---Advertisement---

Bigg Boss 17: मन्नारा के किस कमेंट पर भड़के मुनव्वर फारुकी, ऐश्वर्या के बेघर होते ही कुछ इस तरह टूट गए नील भट्ट

Bigg Boss 17: मन्नारा और मुनव्वर की जमकर भिड़ंत होने वाली है और सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं और अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर जबरदस्त तड़का लगने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 25, 2023 1:50 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में दोस्त बने दुश्मन। जी हां हम बात कर रहे हैं मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी की जिनकी हाल ही में भिड़ंत होती हुई नजर आ रही है और प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मन्नारा विक्की जैन के साथ बात करती हुई नजर आ रही है और इस दौरान वह कुछ ऐसा कहती है जिसके बाद मुनव्वर का गुस्सा फूट पड़ता है। इतना ही नहीं इस बीच आयशा खान भी मन्नारा के खिलाफ होकर मुनव्वर का सपोर्ट करती हुई दिखती है जिसके बाद बात बढ़ जाती है। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास।

मन्नारा के कमेंट से बिफरे मुनव्वर

इस प्रोमो में मन्नारा विक्की जैन से यह कहती हुई नजर आ रही है कि “मैं वह मन्नारा ही नहीं रही जो आई थी मैं तो भिखारन हो गई यार।” इतना सुनते ही मुनव्वर मन्नारा से पूछते हैं कि उन्हें लगता है कि वह जो कह रही है वह क्लासी है। इसके बाद आयशा खान मन्नारा से यह कहती हैं कि तुम गेम में दो लोगों के भरोसे आगे बढ़ रही हो। इस पर मन्नारा भी जवाब देकर कहती है कि “आप यहां किसके भरोसे आए हैं और अगले साल आ जाती ना अकेले जैसे शायद उनकी बाहर की फ्रेंड आए शायद अगले साल अकेली।” इस बात को सुनते ही मुनव्वर पूरी तरह भड़क जाते हैं।

मन्नारा पर भड़के मुनव्वर

दरअसल मन्नारा का कमेंट मुनव्वर की दोस्त नाजिला के लिए था जिसके बाद वे काफी गुस्से में नजर आते हैं। वह यहां तक की मन्नारा के पास रखे हुए ग्लास को भी तोड़ देते हैं। इतना ही नहीं मुनव्वर फारूकी मन्नारा चोपड़ा से यहां तक कह रहे थे कि वह उन्हें अपना दोस्त ना कहे। ऐसे में इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में जमकर तड़का लगने वाला है।

नील का फूटा गुस्सा

वहीं एक और प्रोमो की बात करें तो इसमें नील भट्ट ईशा मालवीय है और समर्थ जुरेल से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि वह गेम में सिर्फ इन दोनों को टारगेट करने वाले हैं। दरअसल ऐश्वर्या शर्मा घर से बेघर हो चुकी हैं वहीं अब रिंकू भी नील को सपोर्ट करती हुई यही कहती है कि अब वह सिर्फ इन दोनों को टारगेट करेंगी। इस दौरान प्रोमो में नील काफी दुखी नजर आते हैं और उनके आंसू नहीं रख पा रहे हैं वही रिंकू उन्हें सपोर्ट करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 8, 2026

Vijay Divorce

मार्च 8, 2026

Sara Arjun

मार्च 8, 2026

Virat Kohli

मार्च 8, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 8, 2026

Viral Video

मार्च 7, 2026