---Advertisement---

Bigg Boss 17: कभी अंकिता के दोस्त रहे मुनव्वर बने दुश्मन! सलमान खान ने कॉमेडियन को लगाई जबरदस्त फटकार

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे शो में दुश्मन बन चुके हैं और मुनव्वर एक मौका नहीं छोड़ते हैं अंकिता को टारगेट करने के लिए। वहीं इस सब के बीच शुक्रवार का वार काफी खास होने वाला है क्योंकि सलमान खान मुनव्वर को असलियत बताते हुए नजर आएंगे और उन्हें आईना दिखाएंगे। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है और इसे देखने के बाद लोग शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2023 3:08 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस का घर ऐसा है जहां रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते हैं। यहां हर दिन रिश्ते में बदलाव देखने को मिलता है और ऐसा ही एक बार फिर हुआ बिग बॉस 17 के सीजन में। जहां अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी की पहले दोस्ती थी और अब वे जानी दुश्मन बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो काफी चर्चा में है जिसमें एक तरफ मुनव्वर अंकिता पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ सलमान खान कॉमेडियन को उनकी असलियत दिखाकर उन्हें एक्सपोज करते हुए दिखे हैं। सोशल मीडिया पर यह दोनों प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है और ऐसे में इतना तय है कि शुक्रवार का वार काफी खास होने वाला है।

सलमान ने दिखाई असलियत

एक और प्रोमो में मुनव्वर फारूकी से सलमान खान यह कहते हुए नजर आते हैं कि मुनव्वर ठंडी चीज आपको कैसी लगती है। इस पर उनका जवाब होता है कि अच्छी नहीं लगती है। इस पर सलमान कहते हैं कि इस घर में मुझे आप वह ठंडी चीज लग रहे हो। आपको ऐसा लगता है कि एक रियलिटी शो जीतने के बाद आपको शो की पूरी पकड़ है। ऐसी अगर आपकी समझ है तो मुझे भी समझा दो यार। इस घर में आपकी दोस्ती हो या दुश्मनी आप हर चीज को अधूरा छोड़ देते हो। सच तो यह है कि अगर आप कल इस शो को छोड़ निकल जाते हो तो इस घर की स्टोरी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” इसके अलावा सलमान खान मुनव्वर से अंकिता के साथ रिश्ते को लेकर भी बात करते हुए नजर आते हैं।

आमने-सामने आए अंकिता और मुनव्वर

जहां एक प्रोमो में मुनव्वर अंकिता लोखंडे को किसी टास्क में वार करते हुए दिखाई देते हैं और कहते हैं “अंकिता जी अच्छा होने का जो घमंड है। इंसान का घमंड यही होता है कि मुझ में किसी चीज का घमंड नहीं है।” वहीं अंकिता लोखंडे भी इस पर जवाब देती है और कहती है कि “मैं आपकी तरह स्मार्ट नहीं हूं कि मैं अच्छाई होने का घमंड दिखाऊं। आपको कहीं ना कहीं मेरे से प्रॉब्लम है। मैंने बोला कि मैं दिल से अच्छी हूं। आपने उसे चीज को मेरे खिलाफ समझा है तो इसमें मेरी कोई कमी रह गई थी कि मैं आपको दोस्ती में उतनी क्लेरिटी नहीं होने दी।” वहीं मुनव्वर फारूकी चुप नहीं रहते हैं और कहते हैं कि “आप अंत में ऐसी बात रख देती हैं कि मेरी ही कमी रही होगी जिसकी वजह से नहीं हुआ और ऐसे में अंकिता भड़क जाती है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026