---Advertisement---

Bigg Boss 17: न्यू ईयर शाम को और रंगीन बनाने सलमान संग नजर आएंगे ये सितारे, कंटेस्टेंट के साथ मचाएंगे धमाल

Bigg Boss 17: बिग बॉस स्टेज पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन जबरदस्त होने वाला है जिसका प्रोमो वीडियो देख आप भी एक्साइटेड हो जाएंगे। इसमें धर्मेंद्र से लेकर अरबाज खान और कृष्णा अभिषेक जैसे सितारे नजर आने वाले हैं जो इस शाम को और भी रंगीन बनाएंगे। प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 30, 2023 12:31 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में जहां एक तरफ कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई होती है तो वीकेंड के वार पर सलमान खान लताड़ लगाते हुए नजर आते हैं। वहीं यह भी सच है कि किसी भी जश्न को इस प्लेटफार्म पर खूब एंजॉय किया जाता है और ऐसे में न्यू ईयर की शाम भी काफी रंगीन होने वाली है। इस दौरान कई स्टार्स सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए नजर आएंगे और कंटेस्टेंट की शाम को और भी रंगीन बनाएंगे। इस लिस्ट में धर्मेंद्र से लेकर अरबाज खान जैसे सितारे हैं जो बिग बॉस के स्टेज पर धमाल मचाते हुए दिखेंगे। प्रोमो वीडियो को देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

कॉमेडी और मस्ती करेंगे ये सितारे

इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि सलमान खान, धर्मेंद्र, अरबाज खान, सोहेल खान, मीका सिंह, धर्मेंद्र और कृष्णा अभिषेक धमाल मचाते हुए नजर आए हैं। इस दौरान कृष्णा अरबाज की जमकर चुटकी लेते हैं और वह कहते हैं आपको शॉल की क्या जरूरत है आपकी नई-नई शादी हुई है। गौरतलब है कि अरबाज हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं ऐसे में स्टेज पर मस्ती का तड़का लगना लाजमी है और इस शाम को रंगीन बनाने में कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमेडी से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

होगा न्यू ईयर पर घर में धमाल

प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “न्यू ईयर पर होगा धमाल बिग बॉस के मंच पर।” वहीं सोशल मीडिया पर कई प्रोमो वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कंटेस्टेंट न्यू ईयर सेलिब्रेशन की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वे अपने फैंस को बधाइयां भी दे रहे हैं। दूसरी तरफ एक और प्रोमो वीडियो चर्चा में है जिसमें ईशा मालवीय की भिड़ंत अभिषेक कुमार के साथ हो रही है। वहीं एक बार फिर दोनों के बीच चिंटू यानी समर्थ जुरेल हैं। ऐसे में न्यू ईयर इवनिंग पर बिग बॉस के घर क्या धमाका होता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

मार्च 8, 2026

Viral Video

मार्च 8, 2026

Shah Rukh Khan

मार्च 8, 2026

Elvish Yadav

मार्च 8, 2026

Vijay Divorce

मार्च 8, 2026

Sara Arjun

मार्च 8, 2026