---Advertisement---

Viral Video: शादी को लेकर दबाव झेल रही लड़की ने बालों के साथ किया कांड, कहा ‘ सिंपैथी की जरूरत नहीं’

Viral Video: शादी के दबाव को झेल नहीं सकी महिला ने अपने बालों के साथ कुछ ऐसा किया जो चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने और क्यों लोग हिम्मत की दात देते हुए दिख रहे है। यह हर लड़की के लिए शॉकिंग है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 8, 2026 3:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह सच है कि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को लेकर न सिर्फ समाज बल्कि घर में भी शादी को लेकर काफी दबाव झेलने पड़ते हैं। इस सबके बीच वायरल वीडियो में एक लड़की ने इस दवाब को खत्म करने के लिए अपने बालों के साथ कुछ ऐसा किया जो निश्चित तौर पर हर एक लड़की को हैरान कर देने के लिए काफी है। वीडियो में इस लड़की ने अपनी व्यथा बताते हुए समाज में महिलाओं को लेकर नजरिये पर बात करते हुए अपनी बेबाकी जाहिर की है जो चर्चा का विषय बना है।

Viral Video में क्यों लड़की ने दी बालों की कुर्बानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kajju (@kajals_move_)

वायरल वीडियो में लड़की अपने बाल कटवा लेती है और कहती है कि “मैं एक सच बताने जा रही हूं यह किया है मैंने अपने बालों के साथ, मजबूरी में मुझे भी अपने बालों को हटाना पड़ा। इतना ही प्यार है जितना बाकी लड़कियों को है लेकिन फिर भी मैंने किया शादी का प्रेशर है मेरे पर। क्या करूं लड़के करेंगे तो ठीक लड़कियां करेंगी तो उनको प्रॉब्लम, मुझे घूर-घूर कर लोग देखते हैं क्यों देखते हैं मैंने ऐसा क्या किया कि मुझे घूर-घूर कर देखा जा रहा है। फिर भी मैंने तो मजबूरी में किया मुझे अपने बालों से कोई प्रॉब्लम नहीं था। मुझे बहुत प्यार था फिर भी मैंने किया।

वायरल वीडियो में लड़कियों को दिया गया संदेश

लड़की ने वायरल वीडियो में आगे कहा कि “यह समाज यह बाकी लोग मुझे जीने देंगे क्या मैं जीऊं कि नहीं जीऊं। मुझे इतना प्रेशर क्यों है कि मुझे अपने प्यारे बालों को कटवाना पड़ा मुझे कमेंट बॉक्स में किसी की भी सिंपैथी नहीं चाहिए लेकिन मैं यह बताना चाहूंगी कि जितनी भी लड़कियां है जो बाहर प्रेशर आ रहा है कुछ करो। एक बार जिंदगी हाथ से निकल जाएगी तो कोई तुमको पूछने वाला नहीं है। जैसा तुम कर रही हो करो आगे बढ़ो उसके लिए जो करना पड़े करो।”

लड़की के इस कृत्य को लेकर वायरल वीडियो में की जा रही तारीफ

वायरल वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर अपनी-अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग लड़की की हिम्मत की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इस कदम की सराहना की जा रही है। कुछ लोग इसे लेकर लड़की को ट्रोल करते हुए भी दिख रहे हैं। एक ने कहा सबसे आसान रास्ता शादी से हटाने के लिए। वहीं एक यूजर ने कहा 5 साल के लिए शादी से मुक्ति। लोग भी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026