---Advertisement---

Bigg Boss 17: आखिर क्यों ईशा को अभिषेक ने कहा ‘विलेन’, विक्की पर मुनव्वर ने लगाया यह बड़ा आरोप

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हर दिन नए हंगामे होते हैं और फैंस इसे खूब इंजॉय भी करते हैं। अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर कई कंटेस्टेंट एक दूसरे के सामने होंगे और इसमें मुनव्वर फारुकी, विक्की जैन, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 26, 2023 2:21 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में ट्विस्ट और टर्न देखने को लगातार मिल रहे हैं। यह बात सच है कि यहां हर दिन नए हंगामे होते हैं जिसे फैंस खूब एंजॉय भी करते हैं। वहीं एक बार फिर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें कई कंटेस्टेंट एक दूसरे के खिलाफ नजर आएंगे। जहां एक तरफ नॉमिनेशन टास्क में ईशा और अभिषेक आमने-सामने आएंगे। वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर एक बड़ा आरोप लगाते हुए विक्की जैन के सामने दिखेंगे। ऐसे में यह तो तय है कि आने वाले एपिसोड में खूब हंगामा देखने को मिलने वाले हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास।

अभिषेक को छोड़ ईशा ने किया समर्थ को सपोर्ट

एक प्रोमो की बात करें तो बिग बॉस इसमें यह घोषणा करते हैं कि मकान नंबर 3 में मौजूद फोन 5 बार बजेंगे। वहां जो भी सबसे पहले कंटेस्टेंट फोन को उठाते हैं उन्हें मौका मिलेगा एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने का। ऐसे में अंतिम फैसला ईशा का होने वाला था। इस दौरान जब अभिषेक कुमार फोन उठाने के लिए गए तो समर्थ जुरेल के साथ उनकी टक्कर हुई लेकिन ईशा ने बिग बॉस के सामने समर्थ का नाम लिया। इसी वजह से अभिषेक और ईशा की भिड़ंत देखने को मिली और यहां तक की अभिषेक ने ईशा को विलेन ऑफ़ द हाउस कह दिया।

एक-दूसरे पर सवाल उठाएंगे ये कंटेस्टेंट

वहीं एक और प्रोमो में आप देख सकते हैं कि ईशा मालवीय को घर के कंटेस्टेंट की रैंकिंग करनी थी। इसमें उन्होंने दूसरे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा का नाम लिया तो चौथे नंबर पर अंकिता लोखंडे का। यह बात अंकिता को बुरी लग जाती है जिसके बाद वह इस बारे में बात करती हुई दिखती है। वह कहती है कि मुझे लगता है कि मैं मन्नारा से ज्यादा गेम में बेहतर कर रही हूं। दूसरी तरफ मुनव्वर विक्की से यह कहते हुए नजर आते हैं कि क्या आप अभिषेक को मेरे खिलाफ भड़का रहे थे। ऐसे में दोनों के बीच बहस होने लगती है। इतने में यह तो तय है कि आने वाले एपिसोड में काफी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026