---Advertisement---

Bigg Boss 17: अभिषेक की वजह से क्या ईशा और समर्थ की खत्म होगी लव स्टोरी! प्रोमो देख फैंस भी रह गए हैरान

Bigg Boss 17: बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो को देखने के बाद आपको भी झटका लगेगा। दरअसल इसमें अभिषेक को लेकर ईशा कुछ ऐसा कह जाती है जिसकी वजह से समर्थ खफा हो जाते हैं। अब इस मुसीबत से कैसे निकलेगी ईशा यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2023 2:19 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में समर्थ जुरेल, इशा मालवीय और अभिषेक कुमार के लव ट्रायंगल को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हुए थे। हालांकि शो में अब कुछ ऐसा होने वाला है जिसे देखने के बाद आपको भी झटका लग सकता है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस प्रोमो में समर्थ और ईशा के बीच भिड़ंत होने वाली है और वजह कोई और नहीं बल्कि अभिषेक हैं। जी हां, यह बात सच है कि अभिषेक और ईशा एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन इस बार समर्थ कुछ ऐसा कह गए जिसके बाद दोनों की भिड़ंत होती नजर आ रही है।

आखिर ये क्या बोल गई ईशा

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं अभिषेक कुमार खानजादी को एक फूल देते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद ईशा मालवीय को दिखाया जाता है। वहीं समर्थ यह कहते हुए नजर आते हैं कि अपने एक्स बॉयफ्रेंड को देख आपको जलन हो रही है। इसके बाद ईशा भड़क जाती है और वह यहां तक कह जाती है कि मैं अब यह कह सकती हूं कि तुम मुझे बिल्कुल नहीं जानते वह मुझे जानता था। दरअसल ईशा अभिषेक को लेकर यह बात कहती है।

क्या ईशा और समर्थ कर पाएंगे एक-दूसरे को माफ

ईशा से इस बात को सुनने के बाद समर्थ भी ईशा से खफा नजर आते हैं और वह यहां तक कहते हैं कि “आपने जो यह बात बोली वह मुझे बहुत हर्ट हुई, हमारा खत्म।” अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि क्या ईशा और समर्थ के बीच की दूरियां कम हो पाएगी और क्या वे एक दूसरे को माफ कर आगे बढ़ पाएंगे। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। कलर्स टीवी ने इसे जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “लव ट्रायंगल में आया एक नया मोड़, क्या ईशा निकाल पाएगी इसका तोड़।”

फिर करीब आए खानजादी और अभिषेक

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अभिषेक खानजादी को एक बार फिर मनाते हुए नजर आते हैं। दरअसल दोनों के बीच करीबी एक समय में खूब सुर्खियों में रही थी लेकिन उनके बीच अचानक लड़ाई भी हो गई थी। वहीं अब एक बार फिर दोनों एक दूसरे के करीब आते हुए नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026