---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘आज यहां हो तो मेरे कारण…’ Digvijay Rathee से ये क्या बोल गई Splitsvilla x5 फेम Kashish Kapoor, पुरानी दुश्मनी करेगी नया बवाल

Bigg Boss 18: स्प्लिट्सविला X5 फेम दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर को एक साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड, सोशल मीडिया पर प्रोमो है जबरदस्त क्योंकि उनकी भिड़ंत, देख सलमान खान का चढ़ा पारा, कुछ ऐसा कहा उन्होंने जो है फिलहाल चर्चा में, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2024 8:58 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) ये दो नाम अब बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में गूंजने वाला है क्योंकि वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर दोनों घर में धमाका मचाने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान के सामने दोनों की भिड़ंत होने वाली है। इस प्रोमो को देख जहां फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए हैं तो निश्चित तौर पर यह तय है कि घर में हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है। इसकी एक झलक इस प्रोमो में सलमान खान के सामने देखा गया लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन है कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी। क्यों दोनों को एक साथ देखने के बाद लोग हुए एक्साइटेड।

Bigg Boss 18 में Kashish Kapoor vs Digvijay Rathee देख Salman Khan ने कहीं ये बात

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “बिग बॉस में आए दो नए वाइल्ड कार्ड एंट्रीज क्या लगता है ये तूफान घर में क्या-क्या रंग दिखाएगा।” प्रोमो में कशिश कहती है, “मैं मुख्य किरदार हूं।” वहीं दिग्विजय ने जवाब दिया, “किसी भी पॉडकास्ट पर जाकर मैंने तुम्हारा नाम नहीं लिया।” इतने के बाद कशिश नहीं रुकती है और कहती है, “संभल के तुम्हारी किस्मत की डोर मेरे हाथ में आखिरी बार थी। और आज यहां हो तो भी मेरे ही कारण हो ये भूलना मत। उस लड़की के लालच के कारण मेरे बचपन का सपना टूट गया, मेरी मां रो दी थी।” वहीं कशिश कपूर की बात को बीच में रोकते हुए सलमान खान कहते हैं, “हो गया तुम्हारा।” अब ऐसे में एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या सलमान गुस्सा होते हैं।

Bigg Boss 18 में Kashish Kapoor vs Digvijay Rathee पर यूजर्स के रिएक्शन

इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां दिग्विजय के फैन उन्हें विनर बता रहे हैं और दूसरी तरफ कशिश कपूर का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ ऐसे भी है जो कशिश को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “हो गया दीदी आपका दिन में सपने देखना बंद करो।” तो दूसरे ने कहा केवल दिग्विजय सिंह मैटर करता है। एक ने कहा, “कशिश कपूर दिग्विजय की वजह से यहां आई है।” तो एक ने लिखा, “शो में इन दोनों को देखना जबरदस्त होने वाला है और यह फायर है।” वहीं कुछ लोग एल्विश और दिग्विजय राठी को एक साथ देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं।

Bigg Boss 18 से पहले Splitsvilla x5 में दिखे थे Kashish Kapoor vs Digvijay Rathee

स्प्लिट्सविला x5 में कशिश ने अडी जैन के साथ रोमांटिक बॉन्ड शेयर किया था।
जहां तक कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी की बात करें तो दोनों स्प्लिट्सविला X5 में एक साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि दावेदारी के तौर पर दिग्विजय और कशिश को लोग काफी पसंद करते थे और उन्हें विनर के तौर पर मानते थे।

क्या है Bigg Boss 18 के वाइल्डकार्ड एंट्री Kashish Kapoor vs Digvijay Rathee की कंट्रोवर्सी

दिग्विजय और कशिश की लड़ाई काफी सुर्खियों में रही थी। चूंकि दोनों ही स्प्लिट्सविला X5 के फिनाले में पहुंच गए थे और फाइनल टास्क में कशिश ने 10 लाख रुपए लेने के बाद गेम को छोड़ने का फैसला लिया था जिसकी वजह से दिग्विजय को भी रेस से बाहर होना पड़ा था। इस कारण दोनों के बीच दरारे आ गई। शो के बाद भी दोनों की दूरियां कम नहीं हुई। कशिश एक बार फिर चर्चा में आई थी जब दिग्विजय ने अपनी सक्सेस पार्टी में शो के जज और कंटेस्टेंट को तो बुलाए लेकिन कशिश उसमें नजर नहीं आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026