---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘बोलता नहीं हूं बजाता हूं’ Rajat Dalal की Avinash Mishra संग हाथापाई के बीच भड़के Vivian Dsena, ‘लाडला’ का बदला रौब

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना नॉमिनेशन टास्क के दौरान चाहत पांडे के साथ भिड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं बाद में उनकी रजत दलाल के साथ बहस होती है लेकिन मामला तब बिगड़ जाता है जब अविनाश मिश्रा की होती है रजत दलाल के साथ लड़ाई, आइए देखते हैं धमाकेदार प्रोमो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 5, 2024 1:19 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18:  बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में एक बार फिर होने वाला है विवियन डीसेना (Vivian Dsena) वर्सेज रजत दलाल (Rajat Dalal)। इस बार की लड़ाई हर बार से काफी अलग है क्योंकि बीच में आए अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) जिनकी रजत के साथ हाथापाई हुई है। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो वीडियो को लोग कर रहे हैं काफी पसंद। निश्चित तौर पर एपिसोड में जबरदस्त हंगामा होने वाला है। इस प्रोमो वीडियो में विवियन नॉमिनेशन टास्क के दौरान फुल रौब में नजर आते हैं और वे अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करते हैं।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena वर्सेज Karanveer Mehra और Chahat Pandey

नॉमिनेशन टास्क के दौरान विवियन डीसेना चाहत पांडे को लेकर कहते हैं कि “उनके पास कोई मुद्दा नहीं होता है बस एक ही बात लूप पर चल रही होती है। चिल्लाना इनको लगता है कि ओपिनियन रखना होता है।” वहीं चाहत पांडे जवाब देती है कि यह इनका एटीट्यूड है मैं इनका एटीट्यूड इसी शो में तोडूंगी। वहीं करणवीर मेहरा यह कहते हैं कि अगर आप टाइम गॉड है तो आप सिर्फ तीन लोगों के साथ टाइम नहीं बिता सकते आपको सबके साथ टाइम बिताना होगा जो आप नहीं करते हैं। इस पर विवियन जवाब देते है कि कुछ लोग हैं जिन्हें विवियन से बहुत प्रॉब्लम है सब ने एक एजेंडा बनाया हुआ था कि किसी तरह से इसके टाइम गोद की अवधि को मुश्किल बना सकते हैं।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena का Rajat Dalal संग पंगा

बाद में यह दिखाई देता है कि विवियन रजत दलाल से यह कहते हैं कि “जब तुम जेल में था तो बराबर खाना क्यों नहीं दिया।” तो रजत जवाब देते हैं कि अकेले दम पर बोला करो। इस पर विवियन कहते हैं कि “मैं बोलता नहीं हूं बजाता हूं।” इस दौरान रजत एक बार फिर विवियन को प्रभोक करते हुए उन्हें छूते हैं और कहते हैं कि तेरे जैसे 36 आते हैं।

Bigg Boss 18 में Avinash Mishra संग हाथपाई पर उतरे Rajat Dalal

प्रोमो में यह दिखाई देता है कि अविनाश मिश्रा और रजत दलाल की लड़ाई होती है और रजत दलाल चीखते हुए कहते हैं, “देखो गुरुजी चेला बोलता है आपके लिए।” वही दोनों के बीच हाथापाई भी होने लगती है। प्रोमो के अंत में यह दिखाया गया है कि विवियन यह कहते हैं कि “अगर स्टैंडर्ड नहीं है तो दरवाजा खुला है और निकलो यहां से गाली कोई नहीं देगा।”

Bigg Boss 18 Promo देख एक्साइटेड हुए फैंस

1 मिनट 12 सेकंड के इस प्रोमो को देखने के बाद इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में जबरदस्त हंगामा होना है। ऐसे में विवियन डीसेना वर्सेज रजत दलाल और रजत दलाल वर्सेज अविनाश मिश्रा देखना दिलचस्प होने वाला है। वहीं इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा विवियन फायर है तो दूसरे ने कहा वाह विवियन का एटीट्यूड। एक ने लिखा अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026