---Advertisement---

Bigg Boss 18: बवाल का आगाज! इस हफ्ते भी टाइम गॉड नहीं बन सकेगी Chahat Pandey, Rajat Dalal ने काटा पत्ता तो Rahat फैंस को लगा झटका

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में रजत दलाल ने चाहत पांडे को फिर दिया धोखा, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल जिसमें वह चाहत को टाइम गॉड टास्क से निकाल देते हैं। आइए देखते हैं क्यों Rahat फैंस को लगा झटका।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 26, 2024 3:26 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: रजत दलाल (Rajat Dalal) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) वह नाम जिनके बीच एक अलग ही बॉन्डिंग  बिग बॉस (Bigg Boss 18) में देखने को मिला और कुछ फैंस उन्हें एक साथ देखना काफी पसंद भी करते हैं। लोग प्यार से उन्हें #Rahat बुलाते हैं। हालांकि इस सब के बीच एक बार फिर टाइम गॉड टास्क में रजत दलाल ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद यह काफी हद तक संभव है कि चाहत पांडे का गुस्सा फूट सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को लेकर भी लोग हैरान नजर आ रहे हैं। चाहत इस हफ्ते टाइम गॉड बनने की रेस से बाहर हो चुकी हैं और ऐसा करने वाले कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल ही हैं।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal और Vivian Dsena Digvijay Rathee संग चुनेंगे टाइम गॉड कंटेंडर

https://twitter.com/KhabriBossLady/status/1861319465901924469

इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए @KhabriBossLady x चैनल ने लिखा जो लोग चाहत पांडे को जेल रिटर्न रजत दलाल के साथ जोड़ते हैं और कहते हैं कि राहत यह प्रोमो तुम्हारे लिए है। कुछ समझ लो। टाइम गॉड इंटर दिग्विजय राठी कुछ भी ठीक से नहीं कर पाता, करणवीर मेहरा लगभग टाइम गॉड बना रहता है विवियन डीसेना की बदौलत। प्रोमो वीडियो में आप देखेंगे कि बिग बॉस की तरफ से यह अनाउंसमेंट की जाती है कि पहले टाइम गॉड रह चुके सदस्य विवियन डीसेना (Vivian Dsena), रजत दलाल और दिग्विजय राठी इस हफ्ते टाइम गॉड कंटेंडर्स को चुनेंगे और ऐसे में हर राउंड में एक टाइम गॉड को एक कंटेस्टेंट को बाहर करना है।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal ने Chahat Pandey को नहीं बनने दिया टाइम गॉड

वहीं प्रोमो में दिखाया जाता है कि दिग्विजय कशिश कपूर को टाइम गॉड की रेस से बाहर करते हैं तो चाहत पांडे को रजत बाहर निकाल देते हैं। वहीं विवियन करणवीर मेहरा और श्रुतिका को बाहर करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि चाहत पांडे रजत दलाल के साथ एक स्पेशल बंद शेयर करती हुई दिखाई देती हैं। उन्हें रजत की बात सुन झटका लगता है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर चाहत पांडे रजत दलाल के इस कदम पर क्या रिएक्ट करती हैं।

Bigg Boss 18 में किसे मिलेगा टाइम गॉड बनने का मौका

वहीं इस सबके बीच आखिर कौन बनता है घर का अगला टाइम गॉड यह देखना दिलचस्प होने वाला है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अविनाश मिश्रा, तजिंदर बग्गा, सारा आरफीन खान, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन का नाम शुमार है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर किसका सफर खत्म होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026