---Advertisement---

Priyadarshan: बिना क्रेडिट दिए आदित्य धर का किया जा रहा था इंडस्ट्री में इस्तेमाल, ‘भूत बंगला’ डायरेक्टर ने धुरंधर 2 के प्रोपेगेंडा विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Priyadarshan: भूत बंगला डायरेक्टर ने आखिर धुरंधर 2 को लेकर प्रोपेगेंडा की बात कर रहे लोगों को क्या जवाब दिया है और इसके साथ ही आदित्य धर की तारीफ करते हुए क्या कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2026 12:06 अपराह्न

Priyadarshan
Follow Us
---Advertisement---

Priyadarshan: बहुत जल्दी भूत बांग्ला फिल्म से एक बार फिर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी बन रही है। वहीं इस सबके बीच अब धुरंधर 2 को लेकर डायरेक्टर ने कुछ ऐसा कहा जो शॉकिंग है। आदित्य धर की फिल्म और उनके साथ इंडस्ट्री में हुई नाइंसाफी को लेकर उनका बयान फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियदर्शन ने धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों की खटिया खड़ी कर दी है और कहा मुट्ठी भर लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और आदित्य धर के सपोर्ट में भूत बंगला डायरेक्टर प्रियदर्शन ने क्या कहा है।

प्रोपेगेंडा बयान को Priyadarshan ने इस तरह किया मुंहबंद

प्रियदर्शन का कहना है कि “धुरंधर 2 में प्रोपेगेंडा जैसी कोई बात नहीं है आप सिर्फ सच्चाई को सामने ला रहे हैं। हिंदुस्तान ने इस फिल्म को सिर आंखों पर बिठा लिया है तो मुट्ठी भर लोगों से क्या ही फर्क पड़ता है। ऐसे लोगों की राय किसी के लिए मायने नहीं रखती है। भारत ने इस फिल्म को देखा है और इसे पसंद भी किया है। इससे बड़ी हिट और क्या हो सकती है। प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों को यह सोचना चाहिए कि क्या करोड़ों लोग बेवकूफ है जो इसे पसंद कर रहे हैं।”

आदित्य धर को लेकर क्या किया प्रियदर्शन ने खुलासा

इसके साथ ही धुरंधर 2 को लेकर बात कर प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि “यह सिर्फ उन लोगों की राय है जो उन तक ही रहनी चाहिए। इसे लेकर बहस करने से कोई फर्क नहीं पड़ता और इसकी जरूरत भी नहीं है। फिल्म ने अपना एक अलग मुकाम बना लिया है जहां तक पहुंचना हर किसी के लिए संघर्ष है।” इसके साथ ही प्रदर्शन ने यह भी कहा कि एक समय था जब आदित्य धर काफी दुखी महसूस करते थे क्योंकि बिना क्रेडिट के उनकी लिखी कहानी और स्क्रिप्ट को इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने काफी संघर्ष किया
और यहां तक पहुंचे हैं।”

बता दे कि इस दौरान प्रियदर्शन ने आदित्य धर को अपना शिष्य बताया और कहा कि उन्हें काफी खुशी हो रही है। गौरतलब है कि प्रियदर्शन की भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है जिसमें राजपाल यादव, अक्षय कुमार, वामिका गब्बी जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026