---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘कामचोरी नहीं करता…’ Time God के लिए Karan Veer Mehra-Vivian Dsena में तकरार, जानिए राजमाता Shilpa Shirodkar का फैसला

Bigg Boss 18: बिग बॉस में कौन बना घर का नया टाइम गॉड, विवियन डीसेना या करणवीर मेहरा, आइए जानते हैं राजमाता शिल्पा शिरोडकर ने क्या सुनाया फैसला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2024 1:06 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में एक नया एंगल मिला टाइम गॉड का जिसे शो में लिए गए फैसले को बदलने का हक दिया गया। ऐसे में इस बार टाइम गॉड बनने के लिए कंटेस्टेंट आपस में आमने-सामने आते हैं और इस बार करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) आमने-सामने आए तो निश्चित तौर पर हाई वोल्टेज ड्रामा होना तो तय था। वहीं टास्क में राजमाता बनी शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) आखिर किसी राजकुमार को सौंपेंगी यह जिम्मेदारी। अगर आप भी बिग बॉस के बहुत बड़े फैन हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं टाइम ऑफ़ गॉड टास्क का रिजल्ट जिसे जानने के बाद फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena और Karan Veer Mehra के बीच छिड़ी जंग

यह टास्क तो दिलचस्प होना ही था क्योंकि करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना जो आमने-सामने आए। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टाइम गॉड बनने के लिए दोनों एक दूसरे पर लांछन लगाते हुए नजर आते हैं। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “टाइम गॉड की गद्दी के लिए विवियन और करण में छिड़ी है जंग देखिए कौन रहता है खड़ा इनके संग।”

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena और Karan Veer Mehra के आरोप-प्रत्यारोप

प्रोमो वीडियो में आप देखेंगे कि राजमाता बनी शिल्पा शिरोडकर कहती है कि अगर यह गद्दी आपके पास गई तो आप क्या करोगे जिसके जवाब में विवियन कहते हैं कि इस घर के सभी सदस्य को समान अधिकार दूंगा। इस पर करण कहते हैं कि लीडर को हमेशा उदाहरण सेट करना चाहिए, काम चोरी नहीं करता रात के 3 बजे बर्तन साफ नहीं करता किसी को परेशान करने के लिए।

वहीं विवियन अपनी सफाई में कहते हैं कि कई बार ये फैक्ट ट्विस्ट कर देते हैं जैसे यह रिश्ते भी ट्विस्ट करते हैं अपने मतलब के लिए। वहीं करणवीर मेहरा कहते हैं कभी ये वहां चले जाते हैं कभी ये यहां आ जाते हैं तो मुझे नहीं लगता है कि ऐसा राजकुमार यहां बैठने लायक है।

Bigg Boss 18 का कौन है नया टाइम गॉड Vivian Dsena या Karan Veer Mehra

प्रोमो वीडियो तो मजेदार था लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो नए टाइम गॉड विवियन डिसेना बन गए हैं। उन्होंने करणवीर मेहरा को इस टास्क में मात देते हुए इस मौके को अपने हाथ ले चुके हैं।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena के फैंस हुए क्रेजी

वहीं सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और विवियन के फैंस क्रेजी हो रहे हैं। क यूजर ने कहा किंग तो किंग ही रहेगा विवियन डीसेना तो दूसरे ने कहा विवियन डीसेना अब अब अच्छे से ऑनेस्ट डिसीजन लेना। एक ने कहा प्लेईंग सुपर। अब ऐसे में घर में क्या बदलाव आते हैं और कैसा रहता है विवियनका शासन यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026