---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘पैर के अंगूठे का नाखून भी नहीं…’ Abhishek Mishra के खिलाफ हुए Karan Veer Mehra, टशन देख लोग बोले- ‘असली बॉस’

Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा एक बार फिर अविनाश मिश्रा से राशन टास्क के दौरान पंगे लेते हुए नजर आते हैं। इस दौरान अपने बोल्ड अंदाज से चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2024 1:54 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के बीच तू तू मैं मैं लगातार जारी है। उन दोनों के बीच जुबानी जंग कम होने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन इस सब के बीच लेटेस्ट प्रोमो में करणवीर मेहरा एक बार फिर अविनाश मिश्रा के खिलाफ हुए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अविनाश मिश्रा के इगो को सेटिस्फाई नहीं करेंगे। बदले में उन्हें बिना राशन के रहना पड़े। यह प्रोमो वीडियो वाकई काफी धमाकेदार है और करणवीर मेहरा के फैन इसे देखने के बाद एक्साइटेड हो गए हैं। उन्हें फायर और किंग बुला रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Bigg Boss 18 में क्यों भिड़े Karan Veer Mehra और Avinash Mishra

दरअसल जेल में रहने वाले अविनाश मिश्रा और आरफीन खान को राशन बांटने का अधिकार मिलता है। ऐसे में हाउसमेट्स को अपने-अपने पसंदीदा समान की कुर्बानी देनी होती है। ऐसे में ईशा सिंह अपने मां की शॉल लेकर आती है और वह कहती है कि यह मेरे लिए काफी क्लोज है मैं इसे खोना नहीं चाहती हूं। ऐसे में अविनाश उसे मना करते हुए कहते हैं कि इसकी जरूरत नहीं है। वहीं बाद में दिखाया जाता है कि करणवीर मेहरा आते हैं और अपने बोल्ड अवतार से सबको शॉक्ड कर जाते हैं। वह कहते हैं कि वह किसी भी चीज की कुर्बानी नहीं देंगे।

Bigg Boss 18 में Karan Veer Mehra का Avinash Mishra को जवाब

करणवीर कहते हैं, “पर्सनल आइटम तो बहुत दूर की बात है मैं तो अपने पैर के नाखून तक नहीं चढ़ाऊंगा इस आदमी के इगो को सेटिस्फाई करने के लिए। भूखा रहूंगा। राशन नहीं मांगूंगा।” वहीं अपने इस बेबाक अंदाज से चर्चा में आ गए। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि शो में यह लड़ाई किस तरह आगे बढ़ती है।

Bigg Boss 18 में Karan Veer Mehra का अंदाज देख फैंस क्रेजी

करणवीर मेहरा के फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा किंग तो दूसरे ने कहा फायर। एक यूजर ने लिखा असली बॉस तो एक ने कहा करण तो बेस्ट है।एक ने कहा करणवीर मेहरा शो को इंटरेस्टिंग बना रहा है। बता दें कि इससे पहले करणवीर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026