---Advertisement---

Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनते ही बदला Vivian Dsena का रुतबा! इस कंटेस्टेंट संग बढ़ रही दुश्मनी और नोकझोक के बाद दी ये सजा

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना और श्रुतिका के बीच हुई जुबानी जंग, बाद में एक्टर ने दी जेल की सजा, आइए देखते हैं प्रोमो वीडियो जो हो रहा है वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2024 12:10 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: नया टाइम गॉड बनते ही विवियन डीसेना (Vivian Dsena) का तेवर बदला बदला नजर आ रहा है। वह बिग बॉस (Bigg Boss 18) घर को जिस तरह से संभाल रहे हैं उसे देखने के बाद निश्चित तौर पर उनके फैंस क्रेजी हो जाएंगे। वहीं बीते कुछ दिनों से श्रुतिका के साथ उनकी तनातनी और नोकझोक लगातार चर्चा में है। एक बार फिर टाइम गॉड बनने के बाद विवियन श्रुतिका आमने-सामने आए हैं क्योंकि साफ सफाई को लेकर विवियन जहां श्रुतिका को आर्डर देते हुए दिखे तो वहीं काम करने से साफ मना कर गई। श्रुतिका और रजत दलाल को एक्टर ने दी ये सजा। आइए जानते हैं क्या है प्रोमो वीडियो में खास।

Bigg Boss 18 में इस वजह से भिड़े Vivian Dsena और Shrutika

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं विवियन श्रुतिका को साफ सफाई करने के लिए कहते नजर आते हैं। वहीं इस दौरान श्रुतिका यह कहती है कि साफ है इसमें क्या साफ करूं। विवियन उन्हें धूल दिखाते हुए कहते हैं कि इसकी सफाई हो जानी चाहिए लेकिन श्रुतिका यह कहते हुए मना कर देती है कि आपको लग रहा है तो आप कर लो साफ।

Bigg Boss 18 में किसे मिली Vivian Dsena से जेल की सजा

बाद में बिग बॉस की तरफ से यह अनाउंसमेंट होती है कि टाइम गॉड होने के नाते आप दो कंटेस्टेंट को चुने जिन्हें आप जेल की सजा देना चाहते हैं। ऐसे में सजा के तौर पर किसे चुनते हैं विवियन यह देखना दिलचस्प होने वाला है।रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुतिका और रजत दलाल को उन्होंने जेल की सजा के लिए चुना है।

Bigg Boss 18 में बन-बिगड़ रहे रिश्ते

निश्चित तौर पर बिग बॉस के घर में गई रिलेशन बन रहे हैं तो कई ऐसे भी है जिनके बीच तनातनी लगातार चर्चा में है। करणवीर और विवियन के बीच लड़ाई खूब वायरल हुई थी और अब ऐसे में श्रुतिका के साथ विवियन की दुश्मनी लगातार बढ़ रही है। अब ऐसे में क्या कुछ होगा खास यह देखना होने वाला है दिलचस्प।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026