---Advertisement---

Bigg Boss 18: क्यों हिंसक हुए वकील गुणरत्न सदावर्ते ने कहा ‘मेरे से सरकार डरती है’, देख लोग बोले- ‘इसे तो खतरों के खिलाड़ी…’

Bigg Boss 18: एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते का फूटा गुस्सा, क्यों आग बबूला हुए, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल तो लोग लेने लगे खूब मजे। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 10, 2024 1:34 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा है और निश्चित तौर पर एक कंटेस्टेंट खूब सुर्खियों में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते (Gunratna Sadavarte) की जो किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इस सबके बीच लेटेस्ट प्रोमो को देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे क्योंकि यहां गुणरत्न का हिंसक व्यवहार देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और निश्चित तौर पर एडवोकेट चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं क्या है यह माजरा।

Bigg Boss 18 में भड़क उठे गुणरत्न सदावर्ते

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें गुणरत्न काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल बिग बॉस के घर में जेल की सजा के लिए कंटेस्टेंट ने उन्हें चुना। इसके बाद एडवोकेट चिल्ला चिल्ला कर कहते हैं कि “मुझे यह सजा मंजूर नहीं है। टॉर्चर का बात नहीं होता है भूमिका का होता है और हम कोर्ट में भी यही भूमिका रखते हैं। मैंने अन्न और पानी त्याग किया है। मेरे से सरकार डरती है। हमसे नाइंसाफ नहीं हो सकती यह पहले ही बोला गया था।

Bigg Boss 18 में फूटा गुणरत्न सदावर्ते का गुस्सा

प्रोमो में आप देखेंगे की गुणरत्न सदावर्ते काफी चिल्लाते रहते हैं और ईशा सिंह और बाकी कंटेस्टेंट उन्हें समझाने की कोशिश में होते हैं। लेकिन इस दौरान गुणरत्न किसी की नहीं सुनते हैं और वह हिंसक हो जाते हैं। हालांकि प्रोमो में काफी ट्विस्ट है और यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर शो में वह क्या करते हैं। फिलहाल लोगों को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

Bigg Boss 18 प्रोमो देख क्या कह रहे लोग

हालांकि इस प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सब ड्रामा है गेम खेलने आए हो तो ठीक से खेल लो। एक ने कहा इसे तो खतरों के खिलाड़ी में होना चाहिए।एक यूजर ने कहा यह मजेदार है तो दूसरे ने कहा इसको बाहर मत निकालना। एक ने कहा सिर्फ यही है जो बिग बॉस के नियम को नहीं मानता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026