---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘ज्यादा हो रहा है अभी…’ Shrutika से साइड किक सुन बदला Avinash Mishra का रौब! क्यों Vivian Dsena के खिलाफ बुलंद की आवाज

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के बीच राशन को लेकर हुई बहस, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल जिसमें अविनाश विवियन पर इंटेंट थोपने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं रजत दलाल अविनाश का साथ देते नजर आते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 25, 2024 2:36 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की दोस्ती में क्या दरारे आ जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जहां राशन को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगती है। अब ऐसे में क्या वाकई दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। Bigg Boss 18 वीडियो में राशन लौटाने को लेकर बात हो रही है जहां विवियन घर वालों से चोरी किए हुए राशन वापस देने के लिए कहते हैं लेकिन रजत दलाल और अविनाश ऐसा करने के लिए नहीं मानते हैं। अविनाश मिश्रा यहां तक कह देते हैं कि “वह भी कंटेस्टेंट है और मैं भी कंटेस्टेंट हूं वह कोई बिग बॉस नहीं है। आइए जानते हैं क्यों विवियन डीसेना से अविनाश मिश्रा बहस करने उतरे।

Bigg Boss 18 में Avinash Mishra से Vivian Dsena ने कहीं ये बात

सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि विवियन डीसेना यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जितना राशन है स्टोर रूम में रख दो मैं बोल रहा हूं इंटेंट दिखाओ डबल राशन आएगा।” वहीं अविनाश मिश्रा कहते हैं, “अभी सबको महान बनना है मैं नहीं सुन रहा हूं किसी का। आप भी एक प्रतियोगी हैं और मैं भी एक प्रतियोगी हूं तो मैं आपकी बात नहीं मानूंगा यार।” इसके बाद विवियन ना वहां से चले जाते हैं और यह कहते हैं कि वह तय कर ले और उन्हें बता दे कि क्या करना है।

Bigg Boss 18 में Avinash Mishra ने Vivian Dsena से कहा ‘ना थोपे इंटेंट’

इस पर अविनाश मिश्रा कहते हैं, “तुम मुझ पर अपना इंटेंट क्यों थोप रहे हो।” विवियन ने जवाब दिया कि “अगर तुमको लग रहा है कि मैं अपना इंटेंट तुम पर थोप रहा हूं तो मत फॉलो करो।” वहीं अविनाश मिश्रा चिल्लाकर यह कहते हुए नजर आते हैं कि “ज्यादा हो रहा है अभी, है कौन कंटेस्टेंट है ना तो कंटेस्टेंट की तरह रहे यह ना दिखाएं कि मैं बिग बॉस हूं।” प्रोमो में यह भी दिखाया जाता है कि रजत दलाल विवियन डीसेना से भिड़ जाते हैं।

राशन को लेकर Bigg Boss 18 में भिड़ गए Vivian Dsena और Avinash Mishra

बिग बॉस प्रोमो वीडियो से इतना तो साफ है कि अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की तू तू मैं मैं देखना एपिसोड में वाकई दिलचस्प होने वाला है। गौरतलब है कि बीते दिन ही श्रुतिका अर्जुन ने अविनाश मिश्रा को विवियन डीसेना का साइड कहा था। वहीं रजत दलाल की करणवीर मेहरा के साथ भी लड़ाई होने वाली है। जहां तक बात करें घर के राशन की तो चुम दारंग टाइम गॉड बनकर घर के राशन को गंवा चुकी है तो वहीं नियम को तोड़ते हुए घरवालों ने स्टोर रूम से रखे हुए राशन की जोड़ी की है जिसकी वजह से बिग बॉस के घर में गहमागहमी जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026