---Advertisement---

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के जाते ही क्या हो गया गौरव खन्ना के विनर बनने का रास्ता साफ? जानें अमाल मालिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल पर कैसे पड़ सकते हैं भारी?

Bigg Boss 19: वीकेंड के वार पर अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को डबल एलिमिनेशन के जरिए बाहर कर दिया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा फायदा गौरव खन्ना को होते हुए दिख रहा है। अभिषेक के जाते ही उनका ग्रुप बिखर गया है। यहां जानें अमाल मालिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की कैसे बढ़ सकती है चुनौती?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 10, 2025 11:54 पूर्वाह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। खबरों की मानें तो बिग बॉस 19 का फिनाले 3 से 4 हफ्तों में होगा। ऐसे में सलमान खान का ये रिएलिटी शो और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। इस बार के वीकेंड के वार ने पूरे गेम का समीकरण ही बदल दिया है। अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के बाहर होते ही गेम गौरव खन्ना के पाले में जाते हुए दिख रहा है। अभिषेक के निकलते ही अशनूर कौर, मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे कमजोर पड़े हैं। जिन्हें अब गौरव खन्ना संभालते हुए दिख सकते हैं। जिसकी वजह से फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल के लिए चुनौती बनकर खड़ी हो सकती है।

अभिषेक बजाज के जाते ही बदले Bigg Boss 19 के समीकरण

प्रणित मोरे के एक फैसले ने नीलम गिरी और अभिषेक बजाज को बिग बॉस 19 से बाहर कर दिया है। ऐसे में अब गेम और भी ज्यादा मजेदार हो गया है। क्योंकि फिनाले से पहले अभिषेक बजाज को काफी स्ट्रोंग कंटेस्टेंट कहा जा रहा था। लेकिन अब अभिषेक के जाते ही गौरव खन्ना उनके ग्रुप को लीड करते हुए नजर आएंगे। गौरव खन्ना अभी तक अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के लव एंगल के कारण नहीं दिख पा रहे थे। लेकिन अब वो इस ग्रुप को संभालते हुए दिख सकते हैं क्योंकि उनकी तरफ पहले से ही प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी हैं। ऐसे में बीबी हाउस का पूरा गेम पलट गया है।

अमाल मालिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के लिए कितनी बड़ी चुनौती बन सकते हैं गौरव खन्ना?

गौरव खन्ना अगर अभिषेक बजाज के जाने के बाद पूरे ग्रुप पर कंट्रोल करते हैं तो अमाल मंलिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के लिए चुनौती बन सकते हैं। क्योंकि अमाल के ग्रुप की नीलम गिरी जा चुकी हैं। ऐसे में अमाल और शहबाज ही इस ग्रुप के दो अकेले लोग रह गए हैं। क्योंकि तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के साथ कुनिका सदानंद से उनकी बनती नहीं हैं। जिसका फायदा गौरव खन्ना अपनी पावरफुल टीम अशनूर कौर, प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी की एकता को दिखाते हुए हुए उठा सकते हैं। यही वजह है कि, कुछ लोगों को अभी से ही लगने लगा है कि, अभिषेक बजाज के जाने से गौरव खन्ना का विनर बनने का रास्ता साफ हो गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 28, 2026

Varun Dhawan

मार्च 28, 2026

Prince Narula

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 9

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 28, 2026

Akshaye Khanna

मार्च 28, 2026