---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 9: वीकेंड पर रणवीर सिंह की सुनामी ने विरोधियों का बढ़ाया BP, कमाई देख मसल रहे आंखें

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 9: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिलीज के 9 दिनों के अंदर ही मूवी 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। आज से पहले बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में इस तरह का चमत्कार नहीं देखने को मिला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 28, 2026 11:34 पूर्वाह्न

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 9
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar  The Revenge Box Office Collection Day 9: आदित्यधर के डायरेक्शन में  बनी ‘धुरंधर 2’ ने सफलता के अभी तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मूवी आए दिन एतिहासिक कमाई कर रही है। एक हफ्ते के अंदर 1000 से ज्यादा कमाई करने वाली ये पहली भारतीय मूवी बन गई है। यही वजह है कि,  साउथ से लेकर मुम्बई तक धुरंधर और रणवीर सिंह के चर्चा हैं। इस मूवी के दोनों ही पार्ट करीब 4 महीनों से सिनेमाघरों में भौकाल मचाए हुए हैं।  जिसके कारण अब विरोधियों की नींद भी उड़ी हुई है। क्योंकि उन्हें ना चाहते हुए भी तारीफ करनी पड़ रही है।  रिलीज के 9वें दिन भी धुरंधर द रिवेंज ने जबरदस्त कमाई की है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 9 कितना हुआ ?

धुरंधर द रिवेंज ने शुक्रवार को 41.55 करोड़ रुपए कमाए हैं। मूवी के 18454 शो भारत में ही चल रहे हैं। जिसके कारण इसकी इंडिया में ही कमाई 845.99 करोड़ हो गई है। वहीं, विदेशों में 274 करोड़ रुपए कमाकर धुरंधर 2 ने सभी को चौंका दिया है। धुरंधर द रिवेंज का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1128.99 करोड़ रुपए है। लगभग 300 करोड़ के बजट से बनी किसी भी फिल्म के लिए 9 दिनों के अंदर ये कमाई अपने आप में सबसे बड़ी सफलता है। धुरंधर के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ की कमाई की थी। अगर अभी तक के दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों को जोड़ें तो ये 2500 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। इन दोनों ही पार्ट की लागत 500 से 600 करोड़ रुपए है। वीकेंड पर रणवीर सिंह की ये स्पाई मूवी और भी ज्यादा पैसा कमा सकती है।  कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘धुरंधर द रिवेंज’ की कहानी और स्टारकास्ट

‘धुरंधर द रिवेंज’ पहले पार्ट को आगे बढ़ाती है। इस मूवी में भारतीय जासूस पाकिस्तान में हमजा अली मज़ारी बनकर जाता है और आंतकी घटनाओं कA रोकता है। मूवी में जासूस के रियल जसकीरत सिंह रांगी किरदार को भी बहुत अच्छे से दिखाया गया है। पूरी फिल्म रियल आतंकी घटनाओं पर आधारित है। इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर.माधवन जैसे बड़े कलाकार हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026