---Advertisement---

Bigg Boss 19: प्रणित मोरे का गौरव खन्ना पर आरोप के बीच किसे मिला मनु पंजाबी का साथ, क्या इस वजह से मास्टरमाइंड बन गए ‘जीके सुपरस्टार’

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में प्रणीत मोरे की तरफ से गौरव खन्ना पर आरोप लगाए गए। इसके बाद मनु पंजाबी ने वीडियो शेयर किया। आइए जानते हैं किसे किया उन्होंने सपोर्ट और किस पर साधा निशाना, यूजर्स कहने लगे मास्टरमाइंड।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2025 3:28 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बीते दिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शुरुआत से ही प्रणीत मोरे गौरव खन्ना की दोस्ती को काफी पसंद किया गया था। इस सबके बीच बीते दिन प्रणीत की तरफ से गौरव खन्ना से यह सवाल किया गया था कि उन्होंने जानबूझकर टिकट टू फिनाले टास्क में प्रणीत और अशनूर को स्पॉट पर रखा। इतना ही नहीं प्रणीत की तरफ से गौरव खन्ना पर सेफ खेलने का भी आरोप लगाया गया था। ऐसे में बिग बॉस 19 का रिव्यू करने वाले मनु पंजाबी ने इस पर क्या कहा है और किसे अपना सपोर्ट दिखाया है आइए जानते हैं।

Bigg Boss 19 में प्रणीत मोरे के सवाल पर मनु पंजाबी का जवाब

मनु पंजाबी बिग बॉस 19 के एपिसोड को देखने के बाद कहते हैं कि प्रणीत ने आसानी से गौरव खन्ना को कह दिया कि आपने जानबूझकर हमसे उन लोगों को हटवाए जिससे हमें खतरा था। ऐसे में बिग बॉस 19 के प्रणीत मोरे से मनु यह सवाल करते हुए नजर आते हैं कि क्या आपको फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल से लड़ने के लिए गौरव ने कहा था। टास्क ऐसा था तो आपको गिरना ही था। अशनूर को भी गौरव ने नहीं कहा था कि तुम तान्या को छेड़ो।

गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 में मिला नंबर गेम का फायदा

वहीं मनु पंजाबी बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले जीतने वाले गौरव खन्ना के बारे में रहते हैं कि कई दफा ऐसा हुआ है कि वह असेंबली रूम तक पहुंचते हैं और उन्हें नंबर गेम की वजह से ठुकरा दिया जाता है। आज उस गौरव को नंबर गेम का फायदा मिला तो आप कैसे कह सकते हैं कि आपने हमें स्पॉट पर रखा क्योंकि जब आप लड़ाई कर रहे थे तो पूरा एपिसोड आप पर था। मनु कहते हैं कि प्रणीत आपको मेकर्स पर गुस्सा आना चाहिए।

क्यों गौरव बने बिग बॉस 19 का मास्टरमाइंड

मनु पंजाबी बिग बॉस 19 के गौरव खन्ना को लेकर कहते हैं कि आज उसे सब कुछ वापस मिल रहा है क्योंकि उन्होंने कभी शो में उड़ते तीर नहीं लिया, फालतू का पंगा नहीं लिया, कभी भी बिलो द बेल्ट नहीं गया। यही वजह है कि आज उसके दुश्मन जो यह कहते रहते थे कि गौरव ने कुछ नहीं किया हुआ आज उसका साथ दे रहे हैं। फरहाना भट्ट से लेकर अमाल मलिक तक ने टिकट टू फीनाले टास्क में गौरव को अपना सपोर्ट दिखाया और यही वजह है कि यूजर्स गौरव खन्ना को मास्टरमाइंड बताने लगे हैं। लोगों का कहना है कि गौरव ने जिस डिग्निटी के साथ बिग बॉस 19 को खिला है वह विनर बनने के लायक है।

आगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर गेम में किस तरफ रुझान देखने को मिलता है और कौन विनर की ट्रॉफी लेता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

जून 16, 2026

Viral Video

जून 16, 2026

Peddi Box Office Collection Day 12

जून 16, 2026

Viral Video

जून 16, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 4

जून 16, 2026

Imtiaz Ali

जून 16, 2026